फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

दिल्ली में कल से इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानें कैसे मिलेंगे टिकट

Fri, 13 Nov 2015 04:05 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

प्रगति मैदान में शनिवार (14 नवंबर) से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगे। 19 नवंबर से आम दिनों का टिकट मेट्रो की छह लाइनों के अलावा एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन के धौलाकुआं स्टेशन पर भी मिलेंगे जबकि 14 नवंबर से बिजनेस क्लास के टिकट दिल्ली मेट्रो के 32 स्टेशनों पर बिकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के यात्रियों को मेला देखने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए आम दिनों की टिकट येलो, ब्लू, ग्रीन, रेड व वायलेट लाइन के सभी स्टेशनों पर देने का निर्णय लिया गया है, जोकि 19 से 27 नवंबर तक मिलेंगे। इसके साथ ही कस्टमर केयर जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन


टिकट की कीमत
दिन--------------------वयस्क-----बच्चे
बिजनेस क्लास-----------400------00
वीकएंड व छुट्टी----------80-------50
सोमवार से शुक्रवार-------50-------30

मेला परिसर में खरीदें स्मार्ट कार्ड व टोकन

international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी मेला परिसर के अंदर स्मार्ट कार्ड व टोकन की बिक्री के लिए 21 काउंटर खोलने जा रही है। इन काउंटर पर 19 नवंबर से गेट नंबर दस के पास दोपहर 1 से रात 9 बजे तक स्मार्ट कार्ड व टोकन मिलेंगे।

इसके अलावा प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन में अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि जिन यात्रियों को अन्य स्टेशन पर टिकट नहीं मिला होगा, वे यहां से खरीद सकें। इसके अलावा बाहर से आने वाले यात्री मेले के गेट नंबर एक और दो पर भी टिकट खरीद सकेंगे।

आम दिनों की टिकट सभी मेट्रो स्टेशन में उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है ताकि यात्री घर के पास वाले स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने से पहले टिकट खरीद लें। -अनुज दयाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, डीएमआरसी

तीन रूटों से मिलेगी डीटीसी बसें
प्रगति मैदान में शनिवार से शुरू होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए मेट्रो के साथ डीटीसी भी यात्रियों की सुविधा केलिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने जा रही है।

राजधानी के विभिन्न इलाकों से बस सेवा प्रगति मैदान के लिए आईटीओ, मथुरा रोड व रिंग रोड से होकर गुजरेगी। जबकि एनसीआर सेवा के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट से फरीदाबाद के बीच बस चलेगी।

फेयर के चलते कई मार्गों पर रहेगा भारी ट्रैफिक

international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2015 प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें रोजाना करीब एक लाख से लोगों के आने की संभावना है।

फेयर के चलते मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी ट्रैफिक रहने की पूरी संभावना है। ट्रेड फेयर न जाने वाले लोग इन मार्गों पर आने से बचें।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संदीप गोयल के अनुसार आम लोगों के लिए ट्रेड फेयर 19 नवंबर से खोला जाएगा। हर रोज शाम साढ़े पांच बजे के बाद ट्रेड फेयर में एंट्री बंद कर दी जाएगी।

सप्ताह के आखिरी दिनों में सुबह साढ़े नौ से दोपहर दो बजे तक और आम दिनों में सुबह साढे़ नौ से चार बजे तक टिकटों की ब्रिकी होगी। प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

नहीं ले पाएंगे यू-टर्न

international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

मथुरा और भैरों मार्ग पर वाहनों के पार्क और इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों के लिए शेरशाह और पुराना किला रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। यदि वाहन गलत जगह पार्क किए मिले, तो उन्हें उठाने के साथ-साथ जुर्माना किया जाएगा।

अवैध पार्किंग का चालान 600 रुपये का किया जाएगा। इसमें 100 रुपये चालान के और 500 रुपये पुलिस के नियमों के उल्लंघन करने का है।

मथुरा रोड पर यू-टर्न की अनुमति नहीं होगी। मथुरा रोड से पुराना किला रोड तक और भगवानदास रोड पर राइट टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मेट्रो से प्रगति मैदान आ सकते हैं। दिल्ली और एनसीआर से डीटीसी की बसों से भी लोग मथुरा रोड और भैरों मार्ग तक आ सकते हैं। जो लोग अपने वाहनों से प्रगति मैदान आना चाहते हैं, उनके लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

लोधी रोड पर दयाल सिंह कालेज के पास सुनेहरी पुल्ला और राजघाट के पीछे अफपोंड से पार्क एंड राइड की सुविधा मिलेगी। यहां लोग अपने वाहन पार्क कर डीटीसी की शटल सेवा से प्रगति मैदान जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रगति मैदान के पास पार्किंग नहीं है, अत: लोग अपने निजी वाहनों से न आएं।

प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा यहां से मिलेगी

international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

ट्रेड फेयर के दौरान प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रगति मैदान के मथुरा रोड की तरफ गेट नंबर-नौ और भैरोें मार्ग पर गेट नंबर-दो प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  

ट्रेड फेयर का टिकट दिल्ली और एनसीआर स्थित चुनिन्दे मेट्रो स्टेशन से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रेड फेयर, प्रगति मैदान के गेट नंबर एक और दो पर भी टिकटों की ब्रिकी होगी।

ट्रेड फेयर के दौरान मथुरा रोड पर भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहेगा। ऐसे में लोग सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। मथुरा रोड पर तीन फुटओवर हैं और भैरों मार्ग पर एक अंडर पास है। अन्य मेट्रो स्टेशनों को प्रगति मैदान से जोड़ने के लिए डीटीसी की राउंड रोबिन सटल सेवा चलाई जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आग्रह किया है कि मेले के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मेले में मनचलों से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और पुलिस की उपस्थिति हमेशा बनी रहेगी। इसके अलावा लोग पुलिस की सहायता के लिए 100 और 25844444 पर फोन कर सकते हैं।

पार्क एंड राइड शटल सेवा का रूट

international trade fair in delhi pragati maidan from 14 to 27 November

मानसिंह रोड से पार्कएंड राइड की सुविधा मिलेगी। मानसिंह रोड से शटल सेवा का रूट रहेगा- जसवंत सिंह प्लेस गोलचक्कर, अशोक रोड, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग, राइट टर्न, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भैरोंमार्ग, गेट नंबर एक से लूप से यू-टर्न, भैरो मार्ग, यू टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भगवानदास रोड, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर सी-हैक्सागॉन, लेफ्ट टर्न लेकर अकबर रोड, राइट टर्न लेकर मानसिंह रोड गोलचक्कर और मानसिंह रोड।

इंडिया गेट के रेडियल से रूट रहेगा- कस्तूरबा गांधी रेडियल, सी- हैक्सागॉन, तिलक मार्ग, यू टर्न लेकर भगवानदास रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भैरो रोड, गेट नंबर एक के सामने से यू टर्न, प्रगति मैदान, भैरो रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भगवानदास रोड, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर सी हैक्सागॉन, राइट टर्न लेकर नेशनल स्टेडियम रेडियल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed