{"_id":"659a11f8a9d2c73b3f09f62d","slug":"international-kite-festival-will-be-organized-in-bansera-bamboo-park-delhi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बांसेरा बैंबू पार्क में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव, पेशेवर पतंगबाज दिखाएंगे करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बांसेरा बैंबू पार्क में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव, पेशेवर पतंगबाज दिखाएंगे करतब
Sun, 07 Jan 2024 08:25 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:25 AM IST
सार
दिल्ली विकास प्राधिकरण बांसेरा बैंबू पार्क में 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव आयोजित करेगा। इस उत्सव में पेशेवर पतंगबाज इस उत्सव में पतंगों के करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन
पतंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना तट पर सराय काले खां में दिल्ली के पहले बांसेरा बैंबू पार्क में 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव आयोजित होगा। डीडीए द्वारा आयोजित किए जा रहे इस उत्सव में कई प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
पतंग के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए एक थीम पवेलियन बनेगा। पतंग गैलरी के रूप में युद्ध के समय में पतंग के उपयोग, लड़ाकू पतंग, भारत में पतंग के महत्व इत्यादि को दर्शाया जाएगा। लोगों के लिए पतंग खरीदने, उड़ाने और आसमान को विभिन्न रंगों से सजाने के लिए एक क्लासिकल पतंग बाजार भी लगाया जाएगा। पेशेवर पतंगबाज इस उत्सव में पतंगों के करतब दिखाएंगे। इसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव में पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के लिए किड्स जोन होगा, जिसमें विशेष गतिविधियां होंगी। लोहड़ी, मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर इन सभी त्योहारों का सामूहिक रूप से लोग यहां आनंद उठा पाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ उत्सव में आने का अच्छा मौका रहेगा। यमुना बाढ़ क्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के साथ एक मनोरंजक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब सालभर पहले बांसेरा की नींव रखी गई। इसे सिर्फ छह महीने के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया।
विज्ञापन