{"_id":"701ba8e00bd136e009abf403b0497b76","slug":"inter-zonel-youth-festival-prepartion-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां तेज, 6 नवंबर से मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां तेज, 6 नवंबर से मुकाबले
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 03 Nov 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारी शुरू हो गई है। सोहना रोड स्थित केआईआईटी में होने वाली इस यूथ फेस्टिवल में जोनल यूथ फेस्टिव के विजेता और उपविजेता टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
6 से 8 नवंबर तक पांच जोन के बीच इंटर जोनल मुकाबले होंगे। बता दें कि पिछले साल तक यह एमडीयू रोहतक में होता रहा है। कॉलेजों में जोनल फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गुड़गांव समेत एमडीयू के पांचों जोन की यूथ फेस्टिवल पूरी हो चुकी है। अब जोनल की तैयारी की जा रही है। गुड़गांव जोन के यूथ फेस्टिवल में फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी कॉलेज प्रथम, नेहरू कॉलेज द्वितीय और गुड़गांव सेक्टर-14 कॉलेज तृतीय रहा था।
विज्ञापन
इसके अलावा गुड़गांव के दोनो कॉलेज के प्रतिभागियों ने अलग-अलग कार्यक्रम में जीत दर्ज की थी। इंटर जोनल यूथ फेस्ट में यूनिवर्सिटी के पांच जोन के करीब 60 कॉलेजों के 1000 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं।
इंटर जोनल फेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन एंड एकमोडेशन कमेटी, स्पेस कमेटी, परचेज कमेटी, हॉस्पिटैलिटी कमेटी, अकॉमडेशन कमेटी समेत 15 कमेटियां और एडवाइजरी बोर्ड का गठन कर दिया गया है।
यूथ फेस्टिवल के लिए आठ स्टेज बनाए जाएंगे। पहला और दूसरा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के दोनों ऑडिटोरियम, तीसरा और चौथा स्टेज मैनजमेंट बिल्डिंग तथा पांचवां और छठा क्रिकेट ग्राउंड, सातवां और आठवां केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का ग्राउंड रहेगा।