फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inter-state gang involved in on-demand child theft exposed

Delhi: ऑन डिमांड बच्चा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन महिलाओं समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 07:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Feb 2025 07:08 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान न्यू जनता कालोनी, सारण, फरीदाबाद निवासी आरती, इसका पति सूरज, फर्जी वकील निर्मला उर्फ निम्मी और खुद को डॉक्टर बताने वाली नर्स कांता भुजाल उर्फ डॉ. प्रिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Inter-state gang involved in on-demand child theft exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने ऑन डिमांड बच्चा चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में चोरी किए गए बच्चों का ढाई से तीन लाख रुपये में सौदा करते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो बच्चों को सकुशल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान न्यू जनता कालोनी, सारण, फरीदाबाद निवासी आरती, इसका पति सूरज, फर्जी वकील निर्मला उर्फ निम्मी और खुद को डॉक्टर बताने वाली नर्स कांता भुजाल उर्फ डॉ. प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बच्चा चोरी की तीन वारदातें सुलझाने का दावा किया है। तीन अन्य वारदातों का भी पता चला है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

रेलवे यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फूड कोर्ट एरिया से चार माह की बच्ची चोरी होने की शिकायत मिली थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्टेशन पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि 16 अक्तूबर 2024 की रात इसी तरह ढाई साल का बच्चा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ था। इससे पूर्व 31 जुलाई 2023 को तीन साल के एक लड़के को ठीक इसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी कर लिया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस बच्चे को बदरपुर बार्डर के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की ताे एक महिला बच्चे को चोरी करते हुए कैद मिली। उसके साथ 13-14 साल का एक और बच्चा था। तीनों मामलों में महिला ने रेलवे स्टेशन के बाहर से ऑटो किया और वह बदरपुर बॉर्डर टोल के पास उतरकर गायब हो गई। वर्ष 2023 और 2024 की घटना के बाद पुलिस बदरपुर बॉर्डर तक तो पहुंची, लेकिन असली आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।

ऐसे हुई आरोपियों की पहचान
21 जनवरी 2025 की घटना के बाद पुलिस बदरपुर बॉर्डर पहुंची। सबसे पहले टीम ने उस ऑटो का पता किया जिसमें सवार होकर महिला वहां पहुंची थी। ऑटो चालक की तलाश की गई तो उससे एक मोबाइल नंबर मिला। उसके आधार पर पुलिस ने आरती नामक महिला को न्यू जनता कालोनी, सारण, फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके पति सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ के बाद फर्जी वकील निम्मी की जानकारी दी। इसके बाद फर्जी डॉक्टर के बारे में पता चला। पुलिस ने निम्मी और डॉ. प्रिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर दो बच्चों को बरामद किया गया। 16 अक्तूबर 2024 को चोरी किया गया बच्चा लोनी गाजियाबाद में एक परिवार के पास से बरामद हुआ। वहीं 21 जनवरी को चोरी की गई बच्ची एक अन्य परिवार के पास से बरामद हुई। इसे 2.90 लाख रुपये में बेचा गया था। इन लोगों ने तीन और बच्चों के अगवा कर बेचने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

आरती चुराती थी बच्चे, डॉ. प्रिया ढूंढती थी ग्राहक
आरती रेलवे स्टेशन के अलावा भीड़ वाले इलाकों से बच्चे चोरी करती थी। बच्चों को फरीदाबाद के मकान पर रखा जाता था। इसका पति सूरज आगे इसकी सूचना दे देता था। पेशे से नर्स डॉ. प्रिया एक आईवीएफ क्लीनिक पर नर्स की नौकरी करती थी। यहां उसे बेऔलाद माता-पिता मिल जाते थे। वह उनको बच्चा गोद दिलाने की बात करती थी। सूरज पैसों की बातचीत करता था। सौदेबाजी होने के बाद निम्मी डील के पेपर तैयार करती थी। निम्मी दिल्ली के 30 हजारी कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करती है। वह खुद को वकील बताती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed