Alert in Delhi: शब-ए-बरात और होलिका दहन के दिन अलर्ट रहने का निर्देश, मस्जिदों के पास PCR रहेगी तैनात
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दिल्ली की सभी 15 जिला पुलिस को जारी एक परामर्श में सात मार्च की रात इलाके में मुस्तैद रहने और उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विस्तार
शब-ए-बरात और होलिका दहन के दौरान किसी तरह का कोई सांप्रदायिक तनाव न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस साल होलिका दहन और शब-ए-बारात एक ही दिन है।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दिल्ली की सभी 15 जिला पुलिस को जारी एक परामर्श में सात मार्च की रात इलाके में मुस्तैद रहने और उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है। पुलिस को इलाके के धार्मिक नेताओं और स्वयंसेवियों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
विशेष शाखा ने सभी जिला पुलिस को अपने इलाके में स्थित मस्जिदों और कब्रिस्तानों के पास पर्याप्त पुलिसकर्मियों और पीसीआर वैन को तैनात रखने के लिए कहा है। स्थानीय पुलिस उपायुक्तों को कार्यक्रम के आयोजकों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। तमाम पुलिस अधिकारियों को बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।