फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions for early vaccination of Delhi government teachers

दिल्ली सरकार के शिक्षकों का जल्द टीकाकरण करने का निर्देश

Fri, 04 Jun 2021 12:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Jun 2021 12:13 PM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने भी बताई जरूरत

विज्ञापन
Instructions for early vaccination of Delhi government teachers
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook

विस्तार

शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार दिल्ली सरकार के शिक्षकों का जल्द टीकाकरण करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में शिक्षकों को फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश ने जिला शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द से सुविधा का लाभ देने के लिए कहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट करते हुए इसकी जरूरत बताई है।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने ट्वीट में शिक्षा निदेशालय के आदेश को साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली सरकार के शिक्षक 24 घंटे सातों दिन फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन से लेकर क्वारंटीन सेंटर, होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन सप्लाई चेन व राशन वितरण तक शिक्षकों की टीम देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन


जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के शिक्षक लगातार कोरोना की रोकथाम में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं। शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी से परे कंटेनमेंट जोन, एयरपोर्ट, वैक्सीनेशन ड्राइव, राशन वितरण व ऑक्सीजन प्रबंधन को लेकर काम किया है। पत्र के अनसुर, फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में शिक्षकों ने कोरोना को रोकने के साथ कोरोना की चेन तोड़ने में आगे रहे हैं। साथ ही शिक्षकों ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। निदेशक ने जोर देते हुए लिखा है कि शिक्षकों का टीकाकरण जल्द से जल्द समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed