{"_id":"5ea4cd3d6bde4d46b94aa82d","slug":"institutions-doing-sanitation-along-with-food-rationing-during-amar-ujala-foundation-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशनः भोजन-राशन के साथ सैनिटाइजेशन भी करा रहीं संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशनः भोजन-राशन के साथ सैनिटाइजेशन भी करा रहीं संस्थाएं
Sun, 26 Apr 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों को बांटने के लिए लाई गई सब्जियां...
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सामाजिक संस्थाएं अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले जरूरतमंद लोगों को भोजन-राशन वितरित करने के साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभिन्न जगह सैनिटाइजेशन का काम भी कर रही हैं।
विज्ञापन
मेरठ में शनिवार को छावनी रामलीला कमेटी और जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी ने जवाहर नगर, बागपत रोड, शास्त्री नगर, नई सड़क के साथ मीरा एनक्लेव आदि क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। यहां संयुक्त रूप से सैनिटाइजेशन भी किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने भी गरीब परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
कानपुर, फतेहपुर, इटावा और उन्नाव में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन व राशन बांटा। ‘भर पेट अभियान’ के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को लंच पैकेट बांटे गए। साथ ही मास्क भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
हरियाणा में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाएं बुलंद हौसले के साथ भोजन वितरण में जुटी हैं। शनिवार को श्री श्याम परिवार सेवा समिति व प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति ने महेंद्रगढ़ में जबकि श्री श्याम मंडल ने कनीना में भोजन वितरित किया।
गाजियाबाद : ‘कोई भूखा न रहे’ अभियान के तहत बनाए भोजन कार्ड
गाजियाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ परमार्थ समिति, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन और महाराजा अग्रसेन रसोई ने शनिवार को पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, सिविल डिफेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भोजन के पैकेट वितरित किए। परमार्थ समिति ने ‘कोई भूखा ना रहे अभियान की शुरुआत करते हुए जरूरतमंद लोगों के भोजन कार्ड बनाए हैं। इस कार्ड के जरिये परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर दोनों समय भोजन वितरित किया जा रहा है।