फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector of crime branch arrested in case of Harassment woman

Delhi: महिला से दुष्कर्म के मामले में अपराध शाखा का निरीक्षक गिरफ्तार, शिकायत के बाद से फरार था आरोपी

Fri, 04 Aug 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Aug 2023 09:05 PM IST
सार

 शिकायत के बाद आरोपी निरीक्षक फरार चल रहा था। निरीक्षक ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दी।

विज्ञापन
Inspector of crime branch arrested in case of Harassment woman
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के रोहिणी नार्थ इलाके में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अपराध शाखा में तैनात एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने तीन माह पहले निरीक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद आरोपी निरीक्षक फरार चल रहा था। निरीक्षक ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दी।

विज्ञापन


गिरफ्तार निरीक्षक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी बच्ची के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। वह समाज सेवी है। उसका अपने पति से मनमुटाव है और वह बच्ची के साथ उससे अलग रह रही है। करीब तीन माह पहले महिला ने धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत के बाद से आरोपी निरीक्षक फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अदालत में जमानत की अर्जी दी थी। जिसपर सुनवाई के बाद अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी। उसके बाद से पुलिस आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शुक्रवार को रोहिणी नार्थ थाना पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed