फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspection conducted by flying craft between navigation and radar installed at Noida International Airport

Noida: एयरपोर्ट पर लगे नेविगेशन और रडार के बीच क्राफ्ट उड़ा कर किया निरीक्षण, करीब 30 मिनट तक चली प्रक्रिया

Fri, 19 Apr 2024 09:50 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Apr 2024 09:50 PM IST
सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के बीच क्राफ्ट किंग एयर बी 300 से नोएडा एयरपोर्ट पर लगे उपकरणों की जांच की। इस प्रक्रिया को अप्रैल के अंत तक जारी रखा जाएगा, जिससे उपकरणों की पूरी तरह जांच हो सकेगी।

विज्ञापन
Inspection conducted by flying craft between navigation and radar installed at Noida International Airport
नेविगेशन और रडार के बीच क्राफ्ट उड़ा कर किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के बीचक्राफ्ट किंग एयर बी 300 से नोएडा एयरपोर्ट पर लगे उपकरणों की जांच की। इनमें एडीवीआर कैलिब्रेशन फ्लाइट के माध्यम से नेविगेशन उपकरण सही काम करते हुए पाए गए। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन और भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब यह प्रक्रिया इस माह के अंत तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजेंसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि बृहस्पतिवार को बीचक्राफ्ट किंग एयर बी 300 से एयरपोर्ट के ऊपर उड़ान भरकर वहां पर लगे नेविगेशन उपकरण और रडार आदि की सूचनाएं परखी गईं। जांच में नेविगेशन और रडार के माध्यम से बीचक्राफ्ट किंग एयर बी 300 को सही सूचनाएं दी गईं। करीब 30 मिनट तक बीचक्राफ्ट को एयरपोर्ट के ऊपर उड़ाया गया और सभी उपकरणों की जानकारी सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के अंत तक जारी रहेगी प्रक्रिया
इस प्रक्रिया को अप्रैल के अंत तक जारी रखा जाएगा, जिससे उपकरणों की पूरी तरह जांच हो सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया को भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण की ओर से संचालित किया जा रहा है। बता दें कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनाया जा रहा है। इसमें 3900 मीटर का एक रनवे लगभग तैयार हो चुका है और सितंबर में यहां से उड़ान भरी जानी है। पिछले दिनों नेविगेशन से संबंधित उपकरण लगाए गए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को रडार स्थापित करने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed