{"_id":"5c9c3000bdec2214161d5d21","slug":"innocent-kidnapping-in-entering-house-at-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 28 Mar 2019 07:52 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर सेक्टर-पांच में सोमवार शाम बाइक सवार एक महिला और पुरुष ने घर में घुसकर छह माह के मासूम को अगवा कर लिया। वारदात के समय बच्चे के घर में थे और परिजन काम पर गए थे। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिजनों ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से जालौन के परसाना के रहने वाले संतोष सिंह परिवार के साथ राजेंद्र नगर सेक्टर-पांच स्थित एक कोठी में रहते हैं। परिवार कोठी की देखभाल करता है। संतोष इलाके में ई-रिक्शा चलाते हैं और पत्नी एक कोठी में घरेलू काम करती है। संतोष ने बताया कि बीते सोमवार को वह ई रिक्शा लेकर चले गए थे। उनकी पत्नी सुमन भी काम पर चली गई थी। घर में बेटा सतपाल (7), शेर सिंह (6 माह) और बेटी सावित्री (4) थी।
विज्ञापन
शाम के समय मां घर आई तो बच्चों ने मां को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष घर में आए। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। दोनों ने उनसे कहा कि तुम्हारी मां ने शेर सिंह को दूध पिलाने के लिए बुला रही है। आरोप है कि जब बच्चों ने शेर सिंह को देने से इंकार कर दिया तो दोनों उन्हें समझाने लगे। बाद में दोनों जबरन बच्चे को उनसे छीनकर फरार हो गए। पीड़ित पिता संतोष ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार
बाइक पर बच्चे को लेकर भागने के दौरान पड़ोस और सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला और पुरुष कैद हो गए हैं। फुटेज में महिला और पुरुष शाम करीब 5:50 बजे आए और 5:58 बजे बच्चे को लेकर जाते हुए दिखाई दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों का चेहरा और बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रखा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है। पीड़ित संतोष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जो महिला और पुरुष दिखाई दे रहे हैं, वे 22 मार्च को किराए पर कमरा लेने के बहाने आए थे। दोनों ने किराए के कमरे के लिए संतोष से पूछताछ भी की थी।
क्या बोले एसएचओ
साहिबाबाद थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस स्थान से बच्चे का अपहरण हुआ है वहां उस समय चालू नंबरों की डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।