{"_id":"5d3117708ebc3e6cce12820b","slug":"inld-workers-meeting-held-in-party-office-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, तैयारियों का जायजा लिया
Fri, 19 Jul 2019 06:52 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
इनेलो
- फोटो : Social Media (File Photo)
इनेलो जिला कार्यालय सेक्टर-11 में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 21 जुलाई रविवार को अभय सिंह चौटाला तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव कौराली और जवाहर कालोनी स्थित बन्नू धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार का सबका साथ-सबका विकास का नारा भी ढकोसला साबित हुआ है। भाजपा सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मात्र बढ़ाकर किसानों के अहित किया है। डीजल, खाद, दवाई की कीमत लगातार बढ़ रही है। इससे किसान व कमेरा वर्ग भाजपा सरकार से नाराज हो गया है। इस मौके पर जिला प्रचार सचिव प्रेम सिंह धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है। अब विधानसभा चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा की भाजपा सरकार ने नोजवानों को रोजगार देने के बजाय बेरोजगारी बढ़ाई है। इस मौके पर जगजीत कौर, जोध सिंह वालिया, प्रेम सिंह धनखड़, देवेंद्र सिंह तेवतिया, नरेन्द्र अत्री, उमेश भाटी, अजय भड़ाना, विष्णु सूद, हनुमान सिंह खींची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन