{"_id":"5f39cd96877ceb56b70779fb","slug":"injections-useful-in-treating-cancer-looted-by-showing-toy-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना पिस्टल दिखाकर कैंसर के इलाज में उपयोगी इंजेक्शन लूटे, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना पिस्टल दिखाकर कैंसर के इलाज में उपयोगी इंजेक्शन लूटे, चार गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2020 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में दो पूर्व फार्मा कर्मचारियों की नौकरी गई तो उन्होंने अपने पेशे से जुड़े लोगों से ही कैंसर जैसी बीमारी में इस्तेमाल होने वाले महंगे इंजेक्शन लूट लिए। लूट के लिए आरोपियों ने खिलौना पिस्टल भी बाजार से खरीदी, जिसे दिखाकर डिलीवरी ब्वॉय को ओखला क्षेत्र में लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
फार्मा कंपनी से लूटे गए इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब है। सन लाइट कॉलोनी पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस को आरोपियों के पास से चार इंजेक्शन, एक खिलौना पिस्टल, एक स्कूटी और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
साउथ-ईस्ट डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, 13 अगस्त को भागीरथ पैलेस स्थित फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मैनेजर गोविंद दास ने पुलिस को शिकायत दी कि एक शख्स ने उनकी कंपनी में फोन कर कैंसर के इंजेक्शन खरीदने का ऑर्डर दिया। कॉल करने वाले शख्स ने इंजेक्शन लाल किले के पास पहुंचाने के लिए बुलाया था। फोन करने वाले ने अपना नाम सुधीर दीक्षित बताया था।
विज्ञापन
मोहम्मद अनस को लाल किले के पास बताये हुए पते पर डिलीवरी देने के लिए भेज दिया गया। अनस के वहां पहुंचने पर खुद को सुधीर बताने वाले शख्स ने चार इंजेक्शन लेकर उसे ओखला तक साथ चलकर रुपये देने की बात कही।
रुपये देने के बहाने ओखला क्षेत्र में ले गया
अनस को अपने साथ ओखला की ओर ले जा रहा था, तभी एक बाइक पर बैठकर दो युवक वहां आ गए। तीनों ने कर्मचारी अनस को पिस्तौल दिखाई और उससे मारपीट कर इंजेक्शन लूट लिए। लूट करने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल करने वाले शख्स का नंबर खंगाला गया। जांच के दौरान पता चला कि कॉलकर्ता की लोकेशन मौजपुर और पांडव नगर इलाके में मिली।
पुलिस को पता चला कि यह लोग लंबे वक्त से फार्मा कंपनी में फोन कर ऑन लाइन दवा मंगवाते , जिसके बाद उनसे दवा लूटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने ऐसे कई साक्ष्यों को जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कालिंदी कुंज के रास्ते से गुरुग्राम जाने वाले हैं।
फुटेज में आरोपियों की तस्वीर के आधार पर रविवार को कालिंदी कुंज के पास जाल बिछाकर आरोपियों के आने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान बैराज के पास पुलिस ने स्कूटी और बाइक से आते हुए तीन लोगों को देखा। दोनों वाहन चालकों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगे।, लेकिन पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।