फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inhumanity with ten year old girl revealed in the court

Delhi: दस साल की बच्ची से हैवानियत का कोर्ट में खुलासा, मासूम ने दिया बयान, पैंट जलने पर प्रेस से कई बार जलाया

Fri, 21 Jul 2023 09:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 09:44 PM IST
सार

 पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी छोटी-छोटी बातों पर बच्ची के साथ मारपीट करते थे। वह लात-घूंसों के अलावा प्लेट, थाली व बेलन से बच्ची को मारते थे। 

विज्ञापन
Inhumanity with ten year old girl revealed in the court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली के द्वारका के बागडोला गांव में 10 वर्षीय बच्ची से प्रेस के दौरान मामूली रूप से पैंट के जलने पर एक महिला ने उसे कई बार प्रेस से जला दिया। फिर पति के साथ मिलकर बच्ची के साथ जमकर मारपीट की। इससे बच्ची सदमे में चली गई थी।

विज्ञापन


बच्ची को माता-पिता पैसे के लालच में आरोपी दंपति के घर लगातार काम पर भेज रहे थे और आरोपी बच्ची को लगातार इस तरह की यातनाएं दे रहे थे। इन सब बातों का खुलासा कोर्ट में खुद 10 साल की बच्ची ने अपने बयानों में किया है। उसने बताया है कि करीब 15 दिन पहले वह महिला पायलट पूर्णिमा की पैंट पर प्रेस करा रही थी। प्रेस करने के दौरान उससे पैंट जल गई। इस पर महिला इतनी आग बबूला हो गई कि उसने प्रेस से उसे कई जगह जला दिया। उसके हाथ को दो जगह से जला दिया। फिर पायलट पूर्णिमा व उसके पति कौशिक बागची ने उसे बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन

 

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी छोटी-छोटी बातों पर बच्ची के साथ मारपीट करते थे। वह लात-घूंसों के अलावा प्लेट, थाली व बेलन से बच्ची को मारते थे। आरोपियों की मारपीट से बच्ची इस कदर सदमे व डर में चली गई थी कि वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। अब पीड़ित बच्ची के बृहस्पतिवार को कोर्ट में आईपीसी 164 के तहत बयान हो गए हैं। बच्ची ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो उसने प्राथमिकी दर्ज कराते समय पुलिस को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को माता-पिता को नहीं सौंपना चाहती पुलिस

आरोपियों की पिटाई के कई दिन बाद भी बच्ची के मन से डर नहीं निकल रहा है। इस कारण बच्ची की बार-बार काउंसलिंग की जा रही है। बच्ची को उसके घर नहीं भेजा रहा है। उसके छह बहन- भाई और है। पुलिस बच्ची को माता-पिता को सौंपने के पक्ष में नहीं है।पुलिस इसके लिए सीडब्ल्यूसी का सहारा लेगी।


जांच में खुलासा, आरोपी झूठ बोल रहा

पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी कौशिक बागची शुरू से ही कह रहा है कि उसने व उसकी पत्नी ने बच्ची के साथ मारपीट नहीं की है। इसके बाद पुलिस ने उसकी फोरेंसिक जांच कराई। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी झूठ बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed