50 फीसदी झुलसा 'सुहाग': पत्नी की खरीखोटी से आहत पति ने लगाई खुद को आग, पार्टी से शराब पीकर देर रात लौटा था घर
अभिनय व मां को एम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभिनय 50 प्रतिशत व मां प्रशीला 25 प्रतिशत झुलस गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुरबेरी थाना इलाके की हरस्वरूप कॉलोनी में शुक्रवार रात ट्रेवल एजेंट अभिनय गुप्ता (35) ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। अभिनय को बचाने के प्रयास में मां प्रशीला गुप्ता (65), पत्नी नेहा गुप्ता, बेटे रिहान व शिवांश झुलस गए।
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनय रात को शराब के नशे में देर से घर लौटा था। इस बात पर पत्नी ने उसे खरीखोटी सुना दी थी। अस्पताल में अभिनय व मां की हालत गंभीर बनी हुई है। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि हरस्वरूप कॉलोनी के मकान नंबर एफ-14 में आग लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग झुलसे हुए थे।
पूछताछ में पता लगा कि अभिनय ने खुद को आग लगी ली और उसे बचाने के प्रयास में बाकी लोग झुलस गए। पीसीआर पुलिसकर्मियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अभिनय व मां को एम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभिनय 50 प्रतिशत व मां प्रशीला 25 प्रतिशत झुलस गई है।
अभिनय की ज्यादा गंभीर हालत बनी हुई है। पत्नी व दोनों बेटों को सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग में इलाज कराने के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।