फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inflammatory posters in mahapanchayat at bawana

महापंचायत में दिखे भड़काऊ पोस्टर, 'अनजान' बनी पुलिस

Mon, 03 Nov 2014 10:01 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Inflammatory posters in mahapanchayat at bawana

राजधानी के बवाना इलाके में महापंचायत के बाद अब तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में जुटकर लोगों ने महापंचायत की और इसके लिए बकायदा पोस्टर और पंफलेट बांटकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की बात की गई। लेकिन पुलिस को इसकी कानों-कान खबर नहीं लगी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी महापंचायत की जानकारी नहीं थी। इस बात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महापंचायत के बाद मोहर्रम के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूसों को लेकर तनाव का माहौल है, क्योंकि महापंचायत में यह फैसला लिया गया है कि जेजे कॉलोनी से निकलने वाला जुलूस बवाना गांव में न आए।

विज्ञापन

जानबूझकर अनजान बनी पुलिस?

Inflammatory posters in mahapanchayat at bawana

इसके पीछे लोगों का तर्क है कि जुलूस के दौरान लोग हथियारों से शक्ति प्रदर्शन करते हैं, जिससे युवाओं पर गलत असर होता है। इसी मसले को लेकर इलाके लोगों ने रविवार शाम को बवाना के धांदूराम मार्केट इलाके में महापंचायत की।

सवाल यह उठता है कि ऐसे नाजुक समय में पुलिस ने आम लोगों को इस तरह की पंचायत करने कैसे दी? सूत्रों की मानें तो पुलिस को पंचायत की पूरी जानकारी थी। अब दिल्ली पुलिस जानबूझकर अनजान बन रही है।

त्रिलोकपुरी में ‌हुआ बवाल जब थमने की ओर है तो पुलिस की ऐसी लापरवाही बवाना समेत तमाम इलाकों में बड़े बवाल को हवा दे सकती है।

बनी आम-सहमति

Inflammatory posters in mahapanchayat at bawana

बवाना में रविवार को हुई महापंचायत के बाद दोनों समुदाय के बीच सहमति बन गई है। जिस बात को लेकर एक समुदाय को आपत्ति थी, उसे हर संभव सुलझाने का दावा किया गया है।

अब जुलूस बवाना गांव व मार्केट से होकर नहीं निकाला जाएगा। बल्कि उसे बवाना नहर के किनारे से होते हुए निकाला जाएगा। तनाव को देखते हुए इलाके में रविवार से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुलूस के दौरान पुलिस की ओर से वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।

इसी तरह बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में भी पुलिस ने दोनों समुदाय के बीच सहमति बनाने में कामयाब हुई है। कराला गांव व शिव विहार कॉलोनी के लोगों के बीच मोहर्रम की जुलूस को निकालने को लेकर तनाव था।

विज्ञापन

'आपत्ति त्योहार से नहीं उपद्रव से है'

Inflammatory posters in mahapanchayat at bawana

गांव के लोगों की आपत्ति कराला चौक तक जुलूस निकालने को लेकर थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर इस बात पर सहमति बना ली है। अब जुलूस चौक के बजाय कॉलोनी में निकाला जाएगा।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह का कहना है कि दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में बैठकर मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने के रास्ते पर आम-सहमति बना ली है।

सोमवार को तनाव वाले इलाके में पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया। साथ ही इलाके के थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह हालात पर नजर बनाए रखें। सोमवार को थाना प्रभारी इन इलाकों गश्त कर हालात का जायजा लिया।

दूसरी ओर बवाना गांव के लोगों का कहना है कि गांव के लोगों को किसी के पर्व त्योहार से आपत्ति नहीं है, लेकिन शरारती तत्वों की ओर से गांव में उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed