फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indirapuram murder and suicide case Man commits suicide by hanging in ghaziabad

इंदिरापुरम में हत्या-आत्महत्या मामला: एक और केस, मां को फोन कर फंदे पर लटका, यहां भी साढ़ू बना वजह

Fri, 06 Dec 2019 09:07 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Dec 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
indirapuram murder and suicide case Man commits suicide by hanging in ghaziabad
ओमवीर सिंह फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम में हत्या-आत्महत्या प्रकरण के बाद साढ़ू के धोखे से आहत होकर आत्महत्या करने का एक और मामला सामने आया है। घटना गत एक दिसंबर को कविनगर थानाक्षेत्र में हुई थी, जिसमें युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़ू ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी तनाव में युवक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात तहरीर मिलने पर पुलिस ने मृतक के साढ़ू, पत्नी व दो सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


बागपत के गांव बली निवासी ओम कुमार का कहना है कि उसका भाई ओमवीर (35) पत्नी रजनी के साथ ढाई साल से राम पार्क लोनी में रहता था। कृष्णा विहार लालकुआं निवासी सतवीर ओमवीर का साढ़ू है, जो उसे प्लॉट दिलाने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के दबाव देने पर ओमवीर ने लॉटरी उठाकर व कर्ज लेकर 15 लाख रुपये सतवीर को दे दिए। पत्नी के कहने पर ही ओमवीर करीब 20 दिन पहले लालकुआं में साढ़ू के पास आकर रहने लगा था। 

ओम कुमार का कहना है कि रजनी ओमवीर से उनका संपर्क नहीं होने देती थी। ओम कुमार का कहना है कि गत 30 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे ओमवीर ने मां को फोन करके बताया था कि साढ़ू ओमवीर ने न तो उसे प्लॉट दिलाया और ना रकम लौटाई। 

ओमवीर ने बताया था उसकी पत्नी भी साढ़ू से मिली हुई है। ओमवीर ने मां को यह भी बताया था कि थोड़ी देर पहले उसके साले गौरव व बबलू से उसकी कहासुनी हुई है। दोनों ने उसे घर आकर हत्या करने की धमकी दी है। सुबह को ओमवीर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।

शादी में गए थे दोनों के परिवार, घर पर ओमवीर ने लगाया फंदा 
ओमवीर सिंह पत्नी व दो बच्चों के साथ लालकुआं के समतल विहार में साढ़ू सतवीर सिंह के मकान में रहता था। 30 नवंबर को दोनों के परिवार शादी समारोह में गए थे। सिर्फ ओमवीर ही घर पर रुक गया था। 

एक दिसंबर की सुबह दोनों परिवार घर लौटे तो घटना का पता चला। एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दी है। उसके आधार पर मृतक के साढ़ू सतवीर, पत्नी रजनी तथा साले गौरव और बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed