{"_id":"5dc7ec8d8ebc3e5b355efd70","slug":"indirapuram-inspector-accused-of-taking-bribe-of-14-lakh-rupees-later-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी चौहान के बाद एक और इंस्पेक्टर ने किया पुलिस को शर्मसार, अपने ही थाने में बने आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी चौहान के बाद एक और इंस्पेक्टर ने किया पुलिस को शर्मसार, अपने ही थाने में बने आरोपी
Sun, 10 Nov 2019 04:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 10 Nov 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में छापे के दौरान मिले पैसों की हेर-फेर करने के चर्चित मामले में आरोपी महिला पुलिस अधिकारी लक्ष्मी चौहान के बाद इंदिरापुरम थाने के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा व दो अन्य दरोगाओं के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और पीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 22-23 अक्तूबर को उन्होंने जुआरियों और सट्टेबाजों से 14 लाख रुपए लेकर उन्हें छुड़ाने में मदद की थी।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मिलने के बाद सीओ इंदिरापुरम केशव कुमार ने जांच कर इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर आरोपी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया साथ ही रिश्वत के चार लाख रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन