{"_id":"65c866273aff60ae5408087c","slug":"indigo-plane-misses-taxiway-after-landing-at-delhi-airport-blocks-runway-for-15-minutes-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo Plane Misses Taxiway: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान टैक्सी वे में जाने से चूका, 15 मिनट तक बाधित रहा रनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IndiGo Plane Misses Taxiway: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान टैक्सी वे में जाने से चूका, 15 मिनट तक बाधित रहा रनवे
Sun, 11 Feb 2024 01:14 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे से चूक गया। जिससे एक रनवे लगभग 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा। उड़ान 6ई 2221 का संचालन करने वाला ए320 विमान, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर निर्धारित टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी पीटीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि घटना के कारण रनवे लगभग 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। बाद में इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई।
विज्ञापन
घटना पर इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2221 कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद निकास टैक्सीवे से चूक गई। विमान को रनवे पर रोक दिया गया और खींचकर पार्किंग बे तक ले जाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित करता है। इसमें चार परिचालन रनवे हैं।