रनवे टच करने से पहले इंडिगो के पायलट ने सामने आते देखा विमान तो दोबारा भर दी उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार दोपहर दो विमान आमने-सामने से टकराने से बच गए। पूरा वाकया सुबह 11 बजे का है। इंडिगो का एक एयरक्राफ्ट दिल्ली के एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर उतरने जा रहा था।
इसी वक्त रनवे नंबर 28 से एयर इंडिया के एक विमान को उड़ान भरनी थी। सूत्रों की मानें तो अंतिम पलों में दोनों विमानों के पायलट ने समझदारी दिखाई। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों रनवे समानांतर नहीं हैं। द्वारका की तरफ दोनों एक-दूसरे में मिल जाते हैं। करीब 11 बजे 122 मुसाफिरों के साथ गोवा के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान को एटीसी ने हरी झंडी दे दी।
एयर इंडिया का विमान रनवे नंबर 28 पर था। लेकिन रनवे पर आगे बढ़ते ही करीब 11.15 बजे एटीसी ने पायलट को विमान वापस लाने को कहा। एयर इंडिया के पायलट ने बेहद समझदारी से विमान रोका और वापस टर्मिनल पर सुरक्षा जांच के लिए पहुंचा दिया।
दोनों प्लेन कहीं से भी करीब आते बड़ा हादसा हो सकता था
उधर, इससे पहले रांची से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान को एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर उतर रहा था। रनवे को टच करने से पहले पायलट को सामने विमान आता दिखा। इसके बाद तयशुदा प्रक्रिया के अनुसार दोबारा उड़ान भर दी। इस वक्त दोनों प्लेन के बीच समान दूरी बरकरार थी। अगर दोनों प्लेन कहीं से भी करीब आते बड़ा हादसा हो सकता था।
एयर इंडिया के विमान ने इसके करीब दो घंटे बाद दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरी, जबकि इंडिगो फ्लाइट करीब 27 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद एयरपोर्ट पर लौटी।
एयर इंडिया इंजीनियरों की मानें तो गनीमत यह रही कि स्पीड तेज होने के बाद भी गर्म मौसम में ट्रेन के टायर नहीं फटे। दोनों एयरलाइंस का दावा है कि सुरक्षा के सभी मानकों का इस दौरान पालन किया गया।