{"_id":"65858ddee2d4297abc0a85a8","slug":"indian-security-agencies-are-investigating-taiwanese-national-arrested-with-over-60-indian-mobile-sim-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ताइवानी नागरिक की जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियां, 67 सिम कार्ड के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ताइवानी नागरिक की जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियां, 67 सिम कार्ड के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था पकड़ा
Fri, 22 Dec 2023 06:54 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:54 PM IST
सार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 से अधिक सक्रिय मोबाइल फोन सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किए गए ताइवानी नागरिक की भूमिका भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। गिरफ्तार किया गया विदेशी नागरिक अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 60 से अधिक सक्रिय मोबाइल फोन सिम कार्ड के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल ने ताइवान के एक नागरिक को गिरफ्तार किया था। अब सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार किए गए ताइवानी नागरिक की भूमिका की जांच कर रही हैं। लाई झिन पिंग को केंद्रीय सुरक्षा बल ने 18 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन से बैंकॉक के लिए अपनी निर्धारित थाई एयरवेज की उड़ान में चढ़ने से पहले पकड़ लिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, 'शारीरिक जांच के दौरान उस व्यक्ति के सामान में 67 भारतीय सिम कार्ड पाए गए, जो सक्रिय स्थिति में थे और विभिन्न भारतीय व्यक्तियों के नाम पर थे।' उन्होंने कहा कि वह इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि वह ये सिम (सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) कार्ड क्यों ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल ने बाद में खुफिया ब्यूरो और आव्रजन अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने विदेशी नागरिक से पूछताछ की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की जांच के लिए उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन