{"_id":"5c3ac0d4bdec2273a466e17c","slug":"indian-railways-passenger-reservation-system-will-be-closed-tonight-for-3-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम आज रात रहेगा बंद, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम आज रात रहेगा बंद, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी
Sun, 13 Jan 2019 10:08 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को बंद करने का निर्णय लिया है। 13 जनवरी की देर रात 11:45 बजे से सुबह 3 बजे तक दिल्ली पीआरएस पूछताछ समेत कंप्यूटरीकृत सभी तरह की सेवाएं बंद रहेंगी।
रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक करीब 3 घंटा 15 मिनट रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही निरस्त किए जा सकेंगे। लिहाजा अगर आप रविवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की जानकारी रात 11:45 बजे से पहले पता कर लें।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की।
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक मेमू ट्रेन आज निरस्त
नई दिल्ली। रविवार को ना केवल पीआरएस सिस्टम बंद होने से बल्कि दिल्ली व आसपास लोकल ट्रेन से यात्रा करने वालों को भी परेशान होना पड़ेगा। शकूरबस्ती-रोहतक के बीच निर्माण कार्य के चलते करीब चार घंटे तक रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण रविवार को नई दिल्ली-रोहतक व पुरानी दिल्ली-रोहतक के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन निरस्त रहेंगी। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 64911 नई दिल्ली-रोहतक मेमू, ट्रेन संख्या 64914 रोहतक-दिल्ली जंक्शन मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64915 दिल्ली जंक्शन-रोहतक मेमू व ट्रेन संख्या 64932 रोहतक-दिल्ली जंक्शन मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी।