फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways Indigenous anti-collision armor will protect trains from accidents

Indian Railways: ट्रेनों को दुर्घटनाओं से बचाएगा स्वदेशी टक्कर रोधी कवच, रेलवे की थमी गति को मिलेगी रफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 08:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 27 Jun 2024 08:22 AM IST
सार

कंचन जंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दुर्घटना के बाद सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक अहम विषय रेलवे के लिए बन गया है। ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई रूटों पर कवच सिस्टम लगाने का काम तेजी से करने का निर्देश है। नई दिल्ली से आगरा के बीच कवच का काम चल रहा है इसके पूरा होने तक ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश है।

विज्ञापन
Indian Railways Indigenous anti-collision armor will protect trains from accidents
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

आमने सामने की टक्कर रोकने के लिए ट्रेनों को स्वदेशी टक्कर रोधी उपकरण कवच से लैस करने की कवायद शुरू हो गई है। इस वजह से रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

विज्ञापन


अब देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन अब कई रूट पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की जगह भोपाल शताब्दी की स्पीड से यानी 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही चलाई जाएंगी। दिल्ली के निजामुद्दीन और नई दिल्ली स्टेशन से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार घटाई गई है। इस सबके बीच नई दिल्ली से आगरा के बीच कवच लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


कंचन जंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दुर्घटना के बाद सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक अहम विषय रेलवे के लिए बन गया है। ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई रूटों पर कवच सिस्टम लगाने का काम तेजी से करने का निर्देश है। नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच कवच तकनीक का इस्तेमाल होना है। रेल मंत्रालय ने 6000 किलोमीटर रेल ट्रैक को इस तकनीक से लैस करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्वदेशी टक्कर रोधी उपकरण से सभी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। हालांकि जब तक इस तकनीक से ट्रेन और ट्रैक को लैस नहीं कर दिया जाता है तब तक ट्रेनों की गति पर पाबंदी रहेगी। 


नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली गतिमान एक्सप्रेस की गति भी घटाई गई है। नई दिल्ली से आगरा के बीच कवच का काम चल रहा है इसके पूरा होने तक ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed