Summer Special Trains: रेलवे की बड़ी सौगात, ट्रेनों के फेरे बढ़ाए... आसानी से मिलेगा टिकट; देखें सूची
भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर 9111 कर दिए हैं। पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना संख्या हुई। यात्रियों की सहूलियतें बढ़ेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाकर 9111 कर दिए हैं। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 2742 अधिक फेरे हैं। पिछले साल ग्रीष्मकाल में कुल 6369 फेरे लगाए गए थे। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 9111 कर दी गई है। इसमें उत्तर रेलवे ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों के 778 फेरे लगवा रही है। यह पिछले साल की तुलना में 362 अधिक हैं।
इन राज्यों के लिए आसानी से मिलेगी ट्रेन
रेलवे ने गर्मियों के मौसम में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से यात्रियों की भीड़ भाड़ को कम करने के लिए ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों को संचालित करने का निर्णय लिया है। स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है।
रेलवे ने पूरी की तैयारी
निगरानी के लिए इन स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए यात्रा आरंभ करने वाली स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारी फुट-ओवर ब्रिज पर तैनात किए गए हैं। अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं।
रिकार्ड बना रहा भारतीय रेलवे
रेलवे प्रशासन के मुताबिक 15 अप्रैल, 2024 को एक ही दिन में भारतीय रेलवे ने 1.07 करोड़ लंबी दूरी के यात्रियों को सफर करवाया। 14-16 अप्रैल, 2024 तक तीन दिनों की छोटी अवधि में 2.86 करोड़ लंबी दूरी के यात्रियों को पहुंचाया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए 1 अप्रैल से 30 जून तक के लिए 9111 अतिरिक्त यात्राओं की व्यवस्था की गई है।