फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian government ministries are on target of terrorists

भारत सरकार के मंत्रालय भी आतंकियों के निशाने पर, खुफिया ऑडिट के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

Tue, 05 Mar 2019 04:04 AM IST
Priyesh Mishra पुरुषोत्तम वर्मा, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Indian government ministries are on target of terrorists
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली समेत पूरे देश में आतंकी हमले के कितने जबरदस्त इनपुट्स हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की सुरक्षा का ऑडिट देश का खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मिलकर कर रही हैं। ऑडिट में देखा जा रहा है कि कहां सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है और कहां खामियां हैं। दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार इस तरह सुरक्षा का ऑडिट हो रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भी दिल्ली में 26 जनवरी व 15 अगस्त पर जैसी सुरक्षा होती है, उससे कड़ी सुरक्षा करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि एयर स्ट्राइक व भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा द्वारा भारत में बड़ा आतंकी हमला करने के इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमलों के इनपुट्स में ये कहा गया है कि भारत सरकार के कई मंत्रालय आतंकियों के निशाने पर हैं। सभी मंत्रालयों की सुरक्षा का भी ऑडिट किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी हर थाना इलाके में जा रहे हैं और वहां स्थित इमारत, महत्वपूर्ण इमारत, मॉल्स, मंदिर, मसजिद व भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा को चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देखा जा रहा है कि सुरक्षा में कहां कमी है, कहां सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है और कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। दिल्ली में ज्यादातर जगहों का ऑडिट हो गया है। नेहरू प्लेस में सुरक्षा का ऑडिट शनिवार को किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी महत्वपूर्ण जगह की सुरक्षा निजी हाथों में है, तो वहां भी सुरक्षा का ऑडिट किया जा रहा है। वहां भी सुरक्षा खामियों को बताया जा रहा है।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रविवार को अपने अधिनस्थों को बुलाकर कहा था कि देश में आतंकी हमले के काफी ज्यादा इनपुट्स हैं। उन्होंने 24 घंटे पिकेट लगाकर चेकिंग के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed