{"_id":"5fee961ca04af65c0a1ebf03","slug":"indian-army-repaired-brigadier-usman-tomb-jamia-milia-islamia-administration-cooperate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उस्मान की कब्र दोबारा की दरुस्त, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी किया सहयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उस्मान की कब्र दोबारा की दरुस्त, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी किया सहयोग
Fri, 01 Jan 2021 08:55 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
सेना ने की ब्रिगेडियर उस्मान की कब्र की मरम्मत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1947-48 के भारत -पाक युद्ध में शहीद और नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मो. उस्मान की कब्र गुरुवार को दोबरा दरुस्त (मरम्मत) कर दी गई है। भारतीय सेना ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन के सहयोग से कब्र की मरम्मत की है। पिछले दिनों मो. उस्मान की कब्र के टूटने का मामला सामने आया था। इसके बाद सेना ने मरम्मत की बात कही थी।
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन के मुताबिक, जामिया कैंपस के ही कब्रिस्तान में नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मो. उस्मान की कब्र है। गुरुवार को मो. उस्मान के रेजिमेंट के अधिकारी जामिया आए थे।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों ने जामिया के तकनीकी सहयोग से कब्र की मरम्मत की है। 1947-48 के भारत -पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को हराकर नौशेरा को भारत में शामिल कराने वाले ब्रिगेडियर उस्मान को नौशेरा के शेर के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन