{"_id":"62a27fc275e2ad25ad24a2ec","slug":"indian-archer-abhishek-vermas-car-window-broken-and-stolen-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Archer Abhishek Verma: तीरंदाज अभिषेक वर्मा की कार से लाखों की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Archer Abhishek Verma: तीरंदाज अभिषेक वर्मा की कार से लाखों की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Fri, 10 Jun 2022 05:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Jun 2022 05:03 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। 9 जून को रोहिणी सेक्टर 7-8 में उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा
- फोटो : pti
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की कार से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार को रोहिणी सेक्टर 7-8 में हुई। अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। 9 जून को रोहिणी सेक्टर 7-8 में उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी ऑफिस से आ रही थी। जब वह पार्सल लेने के लिए बीच में रुकी। वह 5 मिनट के बाद लौटी, तो उसने देखा कि कारों की खिड़की के शीशे टूटे हुए थे और नकदी और कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन