फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Update Today: Cold Wave and Dense Fog in Punjab, Rajasthan, Haryana, Bihar and Uttarakhand

Weather Today : गलन वाली ठंड से नए साल की शुरुआत, शीतलहर की चपेट में आधा भारत; अगले दो दिन 'कोल्ड डे'

Tue, 02 Jan 2024 04:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 04:02 AM IST
सार

Today Weather IMD Update: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशख मृत्युंडय महापात्र ने सोमवार को बताया कि जनवरी में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today: Cold Wave and Dense Fog in Punjab, Rajasthan, Haryana, Bihar and Uttarakhand
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की शुरुआत हाड़ को कंपा देने वाली ठंड से हुई है। सोमवार को सुबह छह बजे के आसपास पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा से लेकर दक्षिणी उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में नजर आए, लेकिन दिन निकलने के साथ धीरे-धीरे कोहरा कुछ कम हुआ तो बर्फीली हवाओं के चलते पूरा आधा भारत शीतलहर की चपेट में आ गया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में पहले से ही शून्य से नीचे चल रहा पारा और गिर गया है। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्र भी पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशख मृत्युंडय महापात्र ने सोमवार को बताया कि जनवरी में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, लेकिन इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्से में इसके सामान्य से ऊपर ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। जनवरी से मार्च के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक मौसमी वर्षा होने का अनुमान है, लेकिन सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र, सुदूर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में डल झील समेत जलस्रोत जमे
सबसे बुरा हाल जम्मू-कश्मीर का है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से केंद्र शासित प्रदेश जमा देने वाली ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में ऐतिहासिक डल झील समेत लगभग सभी जल स्रोत जम गए हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रात के समय लगभग सभी जगह माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया गया। ठंड के साथ ही घने कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

हालांकि, ठंड और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दूसरे प्रदेशों से आए सैलानियों के लिए नए साल की अच्छी शुरुआत हुई और उन्होंने मौसम के बदले मिजाज का जमकर मजा लिया। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते न्यूनतम तापमान के माइनस 1 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में छह जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के लोगों से सुबह और शाम के समय एहतियात के साथ घरों से निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम ही रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे ही बना रह सकता है।

उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित
घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचने वाली सात उड़ानें देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसमें कई उड़ानें दिल्ली से जम्मू और वाया श्रीनगर के लिए जानी थीं। वहीं जम्मू आने वाली नौ ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। इनमें पूजा एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 11 घंटे की देरी से आई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर घटकर बहुत कम रह गया है। दिन के तापमान में गिरावाट से भीषण ठंड पड़ रही है। सोमवार को दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम  तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। सुबह न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed