{"_id":"6a21a55625e88a6a7d093f36","slug":"india-habitat-centre-to-host-contemporary-art-theatre-kalabimb-26-from-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139458-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंडिया हैबिटेट सेंटर में सजेगा समकालीन कला का रंगमंच, ‘कलाबिंब-26’ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंडिया हैबिटेट सेंटर में सजेगा समकालीन कला का रंगमंच, ‘कलाबिंब-26’ आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट गैलरी में 6 से 9 जून तक राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘कलाबिंब-26’ का आयोजन किया जाएगा। फाइन टच की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 जून को शाम 6:30 बजे होगा। यह प्रदर्शनी समकालीन भारतीय कला की विविध अभिव्यक्तियों और बदलते सौंदर्यबोध को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगी। प्रदर्शनी के नौवें संस्करण में देशभर के 25 स्थापित और उभरते कलाकार अपनी पेंटिंग, मूर्तिकला और मिश्रित माध्यम की कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। रवीन्द्र कुमार तंवर और बलविंदर तंवर द्वारा क्यूरेट की गई इस प्रदर्शनी में पहचान, स्मृति, आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक विरासत, शहरी बदलाव, सामाजिक यथार्थ और मानवीय अनुभव जैसे विषय प्रमुखता से उभरेंगे। आयोजकों के अनुसार, ‘कलाबिंब-26’ वरिष्ठ और युवा कलाकारों के बीच रचनात्मक संवाद का मंच बनेगी, जहां दर्शकों को समकालीन भारतीय समाज और संस्कृति के विविध आयामों को समझने का अवसर मिलेगा।
प्रदर्शनी में अनिल गुप्ता, अशोक महाकुर, हिमानी पसरीचा, तृषा डांग, जय सेठिया, कविता राजपूत, ममता लाल, मनीष राव, मनोमोय दास, मोहम्मद तारिक, मुकेश कुमार, नेहारिका शर्मा, प्रियंका बर्धन, रीवा सिंह, सपना अग्रवाल, सारा खान, सरताज हैदर नकवी, शालिनी दत्त, श्वेता शुक्ला, सुव्रो पी. बसु और सुस्नाता चटर्जी सहित कई कलाकार अपनी कृतियां प्रदर्शित करेंगे। कला प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी समकालीन भारतीय कला की विविधता और सृजनशीलता को करीब से देखने का विशेष अवसर होगी।