फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Gate Murder Case 16 year old girlfriend hatched a conspiracy with another lover

India Gate Murder: 16 साल की प्रेमिका ने दूसरे आशिक संग मिलकर रची साजिश, वारदात को अंजाम देने में लगे 30 दिन

Fri, 26 Apr 2024 05:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

इंडिया गेट पर हत्या की वारदात करीब नौ बजे हुई थी। इस समय इंडिया गेट पर काफी लोग थे। जब अजय ने प्रभात पर चाकू से वार करना शुरू किया तो वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
India Gate Murder Case 16 year old girlfriend hatched a conspiracy with another lover
इंडिया गेट हत्याकांड में कातिल गर्फफ्रेंड गिरफ्तार - फोटो : iStock

विस्तार

बीती बुधवार रात इंडिया गेट पर हुई हत्या का खुलासा महज 48 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या की साजिश में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या में एक नाबालिग 16 साल की लड़की और उसका दोस्त अजय उर्फ आकाश शामिल है। जांच के बाद पता चला कि नाबालिग युवती मृतक प्रभात से छुटकारा चाहती थी और इसी वजह से उसने अपने नए दोस्त संग मिलकर उसकी हत्या करवा दी। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
मृतक प्रभात आइसक्रीम वेंडर था। उसकी दोस्ती नाबालिग के साथ थी। इस बीच लड़की एक नए लड़के के संपर्क में आती है और दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। नया दोस्त अजय पैसे वाला था और लड़की को भी इस बात का अहसास था कि प्रभात के संग उसे वो खुशियां नहीं मिलेगी जो अजय उसे दे सकता है। अजय और लड़की के बीच प्रभात रोड़ा बन रहा था इस लिए दोनों ने फैसला किया और करीब एक महीने की प्लानिंग के बाद प्रभात की हत्या कर दी। अब पुलिस ने अजय व नाबालिग लड़की को पकड़ लिया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से ज्यादा चाकू मारे गए थे
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन को बुधवार रात करीब 9.02 बजे इंडिया गेट के पास झगड़े की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष जितेंदर कुमार टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें मौके पर डी-540 गली नंबर-5 रतिया मार्ग, संगम विहार, नई दिल्ली निवासी प्रभात पुत्र सुल्तान सिंह घायलावस्था में मिला। उसे पांच से ज्यादा चाकू मारे गए थे। थानाध्यक्ष जितेंदर ने प्रभात को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता लगा कि प्रभात सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचता था। मामला दर्जकर एसीपी तुगलक रोड वीरेंदर जैन की देखरेख में थानाध्यक्ष जितेंदर, तुगलक रोड थानाध्यक्ष प्रदीप रावत और स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

सीसीटीवी ने किया खुलासा
पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तार से पूछताछ की। पूछताछ में ये बात सामने आई कि प्रभात का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में ये भी पता चला कि नाबालिग लड़की की हाल ही में ग्राम भैसहां गोंडा, यूपी निवासी अजय उर्फ आकाश पुत्र हरदयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अजय व लड़की को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से मृतक का फोन बरामद कर लिया गया है।

10वीं फेल है अजय
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी भैसहां गोंडा यूपी गोंडा यूपी निवासी अजय उर्फ आकाश पुत्र हरदयाल सरकारी स्कूल से 10वीं फेल है। वर्तमान में वह गांव शाहपुरा सेक्टर-128 नोएडा, यूपी में मलिक टेंट हाउस में मजदूर और ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

हत्या के वक्त इंडिया गेट पर मौजूद थे कई लोग
इंडिया गेट पर हत्या की वारदात करीब नौ बजे हुई थी। इस समय इंडिया गेट पर काफी लोग थे। जब अजय ने प्रभात पर चाकू से वार करना शुरू किया तो वहां अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में लॉन खाली हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed