इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना जांच
- अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी होगी कोरोना जांच
- दिल्ली एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर जांच की सुविधा आज से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेशों से लौटकर आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की सुविधा आज से शुरू कर दी गई है। टर्मिनल-3 के यात्रियों के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास जांच केंद्र स्थापित किया गया है। विदेशों से आकर घरेलू उड़ानें लेने वाले यात्रियों को जांच की सुविधा मिल रही है। करीब पांच से छह घंटे में जांच रिपोर्ट भी हासिल हो जाएगी। आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। जीनसटीरिंग डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (डायल) ने यह सेवा शुरू की है।
जानकारी के अनुसार अगर यात्री की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे घरेलू उड़ान की अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो नियमानुसार एयरपोर्ट से उसे भर्ती किया जाएगा। सैंपल देने के बाद यात्री को आइसोलेशन में तब तक रखा जाएगा जब तक कि उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती।
सेंटर निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा का कहना है कि देश में ऐसा पहली बार है जब हवाई अड्डे पर इस तरह की जांच सुविधा को शुरू किया किया गया है। यहां आने वाले यात्रियों की जांच करेंगे और करीब चार से छह घंटे में उनकी रिपोर्ट देंगे। शहर में प्रवेश से पहले या किसी दूसरे शहर की यात्रा करने से पहले यह जांच जरूरी होगी। चूंकि कोरोना वायरस की जांच में आरटी पीसीआर गोल्डन टेस्ट माना जाता है। इसलिए एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए ही जांच हो सकेगी।
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हाल ही में दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत भारत आने से पहले यात्री के पास कोरोना निगेटिव का प्रमाण होना आवश्यक है। यह प्रमाण 96 घंटे के भीतर मिला हो। अगर कोई यात्री कोरोना निगेटिव का प्रमाण नहीं ला सकता है तो वह एयरपोर्ट पर आकर यह जांच करा सकता है।
Delhi International Airport Limited (DIAL) launched country’s first airport #COVID19 testing facility at Indira Gandhi International Airport, today. pic.twitter.com/qrVKJty0CP
— ANI (@ANI) September 12, 2020