{"_id":"6608e81c2fd4beb72d0935ce","slug":"india-bloc-mega-rally-at-ramlila-maidan-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"'INDIA' Mega Rally: विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन रास्तों पर जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'INDIA' Mega Rally: विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन रास्तों पर जाने से बचें
Sun, 31 Mar 2024 10:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:05 AM IST
सार
महारैली के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ड्रोन के जरिये पूरे इलाके पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
रैली में शामिल होने के लिए जाते लोग
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर आज इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली है। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे लेकर रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोलचक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
अजमेरी गेट, कमला मार्केट के चारों ओर से गुरुनानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरुनानक चौक से तुर्कमान गेट तक भी यही स्थिति रहेगी। यह एडवाइजरी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी। राजघाट चौक, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, मिरार्ड चौक, पहाड़गंज चौक, ए-प्वाइंट और दिल्ली गेट पर सुबह से डायवर्जन रहेगा। अंतरराज्यीय बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।
विज्ञापन
उधर, महारैली के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ड्रोन के जरिये पूरे इलाके पर निगाह रखे हुए है। पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है। आयोजकों को पुलिस ने मध्य दिल्ली में मार्च न करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली व कोई हथियार नहीं रखने के लिए कहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रैली के आयोजकों ने कुछ नियमों और शर्तों का पालन करने का वचन दिया है जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। रैली के लिए दोपहर 2 बजे तक के समय की अनुमति है। हमने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। जैसा कि आयोजक ने वचन पत्र में बताया है, रैली 20,000 लोगों के आने होने की उम्मीद है।
#WATCH | Delhi: On security arrangements for the INDIA Alliance Maha Rally at the Ramlila Maidan today, DCP Central M Harshvardhan says, "To maintain the law and order and to ensure smooth traffic movement, elaborate arrangements have been made. The organisers of the rally have… pic.twitter.com/RdU1rMz8sd
— ANI (@ANI) March 31, 2024