फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   independence day 2021 rehearsal delhi: heavy traffic jam in delhi ncr

स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल: दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर लगा भारी जाम, घंटों बाद हुआ ट्रैफिक सामान्य

Fri, 13 Aug 2021 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Aug 2021 01:02 PM IST
सार

पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर इन मार्गों व उनसे जुड़े मार्गों को बंद कर दिया गया था। फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से पूर्वी दिल्ली को मध्य व नई दिल्ली से जोड़ने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी लाइन दिखी। 

विज्ञापन
independence day 2021 rehearsal delhi: heavy traffic jam in delhi ncr
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त शुक्रवार को आयोजित की गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहे। इस कारण ट्रैफिक को अन्य मार्गो पर परिवर्तित किया गया था। इस कारण जाम लंबा होता चला गया। हालांकि, दोपहर होते-होते लालकिले व उससे जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक सामान्य हो गया। कई मार्गों पर दोपहर बाद तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन

 
फुल रिहर्सल के चलते नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छाता रेल मार्ग तक, लोथियन रोड जीपीओ देहली से छाता रेल तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक, न्यू दरियागंज रोड रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक और लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक बंद थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा निषाद मार्ग, रिंग रोड दिल्ली गेट, राजघाट, आईएसबीटी, चांदनी चौक आदि मार्ग बंद थे। पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर इन मार्गों व उनसे जुड़े मार्गों को बंद कर दिया गया था। फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से पूर्वी दिल्ली को मध्य व नई दिल्ली से जोड़ने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी लाइन दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों का ट्रैफिक अन्य मार्गों पर परिवर्तित कर दिया गया था। इस कारण आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर रिंग रोड, सरायकालेखां, कमला मार्केट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दरियागंज, शांतिवन, कोतवाली, बहादुरशाह जफर मार्ग, रिंग रोड, मिंटो रोड, रणजीत फ्लाईओवर, मंडी हाउस, मथुरा रोड, इंडिया गेट, शास्त्री पार्क, तिलक मार्ग व कनॉट प्लेस में जाम लग गया था। 


रिहर्सल खत्म होने के बाद दोपहर तक ट्रैफिक सामान्य हो गया था। हालांकि, लालकिले के आसपास कई मार्गों पर दोपहर के बाद भी जाम रहा और शुक्रवार शाम तक ट्रैफिक सामान्य रहा। रिंग रोड पर सराय काले खां से आईएसबीटी, राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला नगर, दिल्ली गेट से लाल किले तक, चांदनी चौक व दरियागंज आदि जगहों पर दोपहर बाद के बाद ही ट्रैफिक सामान्य हो पाया। सराय काले खां व पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जाम लग गया था। यहां से व्यवसायिक वाहनों को लाल किले होते हुए आगे जाने नहीं दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed