फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence Day: Delhi Assembly premises will open for general public on 14-15

Independence Day: आज और कल आम लोगों के लिए खुलेगा दिल्ली विधानसभा परिसर, शाम 5 बजे से कर सकेंगे ऐतिहासिक भ्रमण

Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
सार

इस आयोजन में शामिल होने के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं है। दोनों दिन शाम 5 बजे से प्रवेश शुरू होगा। बस लोगों को आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र दिखाने होंगे।

विज्ञापन
Independence Day: Delhi Assembly premises will open for general public on 14-15
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज और कल आम लोग दिल्ली विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। शाम 5 से 8 बजे तक दिल्लीवासी 115 साल पुराने इस ऐतिहासिक भवन को देख सकेंगे। इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का बैंड देशभक्ति की धुनों से माहौल को जोश से भरेगा। साथ ही साहित्य कला परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की समृद्ध संस्कृति को दर्शाएंगे। खास लाइटिंग की सजावट से विधानसभा परिसर और भी आकर्षक लगेगा।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने बताया कि इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री, विधायक और कई विशिष्ट मेहमान शामिल होंगे। इस दौरान दिल्लीवासी न सिर्फ इस भव्य भवन को देख सकेंगे, बल्कि इसके ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक महत्व को भी समझ सकेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन


भ्रमण के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं
खास बात यह है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं है। दोनों दिन शाम 5 बजे से प्रवेश शुरू होगा। बस लोगों को आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र दिखाने होंगे। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का मौका देगा, बल्कि लोगों में देशप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed