{"_id":"5eb2ed1da72e007fd0275392","slug":"increase-in-viral-load-of-corona-virus-infection-may-cause-death-says-specialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का वायरल लोड बढ़ा तो अचानक भी हो सकती है मौत: विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का वायरल लोड बढ़ा तो अचानक भी हो सकती है मौत: विशेषज्ञ
Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के जवान की कोरोना वायरस से मौत होने और रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां राजधानी के अस्पतालों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं संक्रमण की रफ्तार को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
मौत से एक दिन पहले तक उक्त जवान में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। इसे लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग सलाह सामने आ रही है।
दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर बताते हैं कि वायरल लोड (संक्रमण का भार) बढ़ने से ऐसी स्थिति हो सकती है। वायरल लोड का मतलब एक ऐसी चीज जो संक्रमित है और संबंधित व्यक्ति बार-बार उसके संपर्क में आ रहा है। यह इंसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
इस तरह एक ही व्यक्ति बार-बार संक्रमित होता रहता है और उसके शरीर में विषाणुओं की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिसके चलते अचानक उसे सांस लेने में रुकावट या हार्टअटैक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं मिल रहे हैं और वह लगातार अपना काम (जैसे ऑफिस जाना या ड्यूटी देना) कर रहा है तो इसका मतलब है कि उस जगह पर वह बार-बार संक्रमण के संपर्क में आ रहा है।
एक अन्य डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना वायरस पहले से किसी बीमारी ग्रस्त रोगी या फिर बुजुर्ग लोगों के लिए घातक है, लेकिन देश में कम उम्र वाले लोगों की मौतें भी हो रही हैं।
कोरोना की तीसरी स्टेज मिलने पर संबंधित मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पहली या दूसरी स्टेज में मिलने वाला मरीज तीसरी स्टेज तक नहीं पहुंच सकता।
हालांकि, दिल्ली पुलिस के जवान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में डॉक्टरों को भी इस केस के बारे में बहुत ज्यादा अनुभव नहीं होने के कारण सटीक जानकारी मिल पाना मुश्किलों भरा है।