फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increase in dengue patients in Delhi

Delhi: दिल्ली में डेंगू के डंक ने पसारे पैर, दोगुनी रफ्तार से बढ़े मामले, बढ़कर 27 हुई मरीजों की संख्या

Tue, 18 Jul 2023 03:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 03:40 AM IST
सार

दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वामी दयानंद और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया।

विज्ञापन
Increase in dengue patients in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में बाढ़ और बारिश के बाद हुए जलभराव से डेंगू के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। पिछले सप्ताह दिल्ली में डेंगू के 14 मामले सामने आए थे, जबकि इस सप्ताह यह आंकड़ा बढ़कर 27 हो गया है। जुलाई माह के पहले 15 दिनों में ही 41 मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले छह साल में सबसे अधिक है। दिल्ली नगर निगम के मुताबिक दिल्ली में अभी तक डेंगू के 163 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मलेरिया के इस सप्ताह 11 मामले सामने आए। अभी तक 54 मामले हो चुके हैं। वहीं चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया।

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वामी दयानंद और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर राहत केंद्रों से इमरजेंसी में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे लक्षण वाले मरीज आएं तो परिसर में बने डिजास्टर मैनेजमेंट वार्ड में भर्ती किया जाए। साथ ही उनकी स्थिति को मॉनिटर किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक, एमसीडी मेयर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली में ज्यादा मामले

भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली पर पड़ा है। यहां पर प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है। इनमें त्वचा, बुखार के मामले ज्यादा मिल रहे हैं। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियां पनपने का भी खतरा बढ़ गया है। हालांकि वर्तमान में राहत शिविरों में ऐसे मामले देखने को नहीं मिल रहे है। फिर भी केजरीवाल सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्वामी दयानंद अस्पताल और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में वेक्टर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट वार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रखी जा रही निगरानी

भारद्वाज ने कहा कि शिविरों में दो डॉक्टर समेत पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है। यहां प्रभावित लोगों को दवा और उपचार मुक्त प्रदान किया जा रहा है। इन राहत शिविरों में रह रहे सभी लोगों को मेडिकल सुविधाओं की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed