फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income tax raid on bsp leader malook nagar places in delhi ncr for hiding business on paper all update

बसपा सांसद मलूक नागर पर कसा इनकम टैक्स का शिकंजा, दिल्ली-एनसीआर और बिजनौर में छापेमारी

Wed, 28 Oct 2020 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on bsp leader malook nagar places in delhi ncr for hiding business on paper all update
मलूक नागर - फोटो : फेसबुक

गाजियाबाद में बुधवार सुबह बसपा नेता मलूक नागर के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं मलूक नागर के हापुड़, गढ़, ग्रेटर नोएडा में परी चौक और दिल्ली के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार मलूक नागर की ससुराल व परिवार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह छापा बीते छह साल के दौरान आयकर रिटर्न में कारोबार कम दिखाने को लेकर पड़ा है। जबकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कारोबार कहीं ज्यादा का हुआ था, जितना कागजों में दिखाया गया है। मामले में मलूक नागर के सीए से भी पूछताछ होने की संभावना है।
विज्ञापन


मलूक नागर की कंपनी का मूल काम डेयरी का है, जो लंबे समय से मदर डेयरी को अपना दूध बेचने का काम करती है। आज की कार्रवाई इनकम टैक्स की लखनऊ विंग की तरफ से की जा रही है। मलूक नगर के दिल्ली स्थित आवास पर भी इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में भी चल रही छापामारी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से सांसद मलूक नागर के आवास पर इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार को छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम के साथ बड़ी संख्या में पीएसी तैनात है। बताया गया कि इनकम टैक्स की टीम चार गाड़ियों में पहुंची है। इनमें दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ के अधिकारी पहुंचे हैं।

वहीं सांसद के निवास के सूत्र के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी साढ़े आठ बजे आए। तभी से कार्रवाई जारी है। अधिकारी किसी को कुछ नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed