{"_id":"5e5f45098ebc3ec9857fa87e","slug":"income-tax-raid-at-congress-ex-mla-lalit-nagar-and-supporters-house-allege-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और समर्थकों के घर आयकर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और समर्थकों के घर आयकर की छापेमारी
Wed, 04 Mar 2020 12:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
it raid at lalit nagar house
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के तिगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के यहां इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को ललित नागर के पैतृक गांव भुआपुर और सेक्टर 17 स्थित उनके निवास के अलावा कई समर्थकों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने जो नोटिस ललित नागर को भेजा था उसके बदले मिले जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं है, इसलिए वह छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के यहां आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। ललित नागर और उनका परिवार घर के अंदर है और सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
ललित नागर का आरोप है कि पहले भी दो बार उनके यहां छापेमारी हो चुकी है। उनका ये भी आरोप है कि आयकर विभाग की टीम केवल परेशान करने के लिए पहुंची है।