आयकर टीम ने बाथरूम की दीवारें तोड़ खंगाली थीं फाइलें, रविंद्र तोंगड़ के लॉकर की हो सकती है जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व जीएम रविंद्र तोंगड़ के घर चार दिन की छापेमारी के दौरान आयकर की टीम ने बाथरूम की दीवारें भी तोड़ दी थीं। टीम को आशंका थी कि इसके अंदर भी फाइलें व महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।
पूर्व जीएम के यहां मंगलवार को शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार देर रात तक चली। इस दौरान टीम ने घर के कोने-कोने को छान मारा। सूत्र बताते हैं कि छापेमारी के दौरान प्राप्त ज्यादातर संपत्तियों के दस्तावेजों पर पूर्व जीएम जवाब नहीं दे सके।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब 11 वर्ष की नौकरी में अर्जित संपत्ति का ब्योरा न दे पाने से फंस सकते हैं। दूसरी तरफ तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे, तो उनके लॉकरों को भी आयकर की टीम खंगाल सकती है।
दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में औद्योगिक जमीन का लैंडयूज बदलकर बिल्डरों को आवंटित करने के मामले में भी रविंद्र तोंगड़ आरोपी हैं। उनके अलावा प्राधिकरण के 25-26 और भी कर्मचारी व अधिकारी आरोपी हैं। इन सभी केखिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल हैं। अब इस मामले में पूर्व जीएम के अलावा अन्य पर भी शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है।