{"_id":"c71211749cbeec4d071c8a17800d8f2e","slug":"included-in-up-temple-tourism-dudeshwaranath","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधेश्वरनाथ मंदिर यूपी पर्यटन में हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधेश्वरनाथ मंदिर यूपी पर्यटन में हुआ शामिल
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 09 May 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी के पर्यटन स्थलों में गाजियाबाद का दूधेश्वरनाथ मंदिर भी शामिल हो गया है। रावण के पिता विश्वेश्रवा ऋषि की तपोस्थली दूधेश्वरनाथ मंदिर को यूपी पर्यटन विभाग ने इस साल के ब्रोशर में स्थानीय पौराणिक ऐतिहासिक स्थलों की सूची में स्थान दिया है।
विज्ञापन
मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के स्थलों को भी शामिल किया गया है। वेस्ट यूपी का पर्यटन स्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट को पांच करोड़ से विस्तार किए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
देसी-विदेशी पर्यटकों की सहूलियत के लिए यूपी शासन ने ब्रोशर में सभी जिलों के एसटीडी कोड, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटलों डीएम और एसएसपी आदि के फोन नंबर सहित कई जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ब्रोशर का विमोचन पर्यटन प्रमुख सचिव लखनऊ से कराने की योजना है। आचार संहिता के बाद ब्रोशर का विमोचन होगा।
ये हुए ब्रोशर में शामिल
गाजियाबाद-दूधेश्वरनाथ मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर मोदीनगर, इंदिराप्रियदर्शिनी पार्क, हापुड़ में बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर- में अनूपशहर, अहार, खुर्जा, नरौरा, गौतमबुद्धनगर में गुरुद्रोणाचार्य मंदिर दनकौर, श्री दाउजी मंदिर जेवर, फार्मूला वन रेस ट्रैक, ग्रेटर नोएडा, नोएडा गोल्फकोर्स