फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in view crowd Railways will run special train for up bihar

होली स्पेशल ट्रेन: ट्रेनें फुल हैं, वेटिंग टिकट तक नहीं तो यहां कर लें एक बार चेक, देखें गाड़ियों की सूची

Thu, 14 Mar 2024 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

होली पर घर जाने वालों की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने कई रूट पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें ज्यादातर पूर्वांचल दिशा की तरफ आवाजाही करने वाली ट्रेनें हैं।

विज्ञापन
in view crowd Railways will run special train for up bihar
होली स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर घर जाने वालों की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने कई रूट पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें ज्यादातर पूर्वांचल दिशा की तरफ आवाजाही करने वाली ट्रेनें हैं। कई नियमित ट्रेनें फुल हैं और वेटिंग टिकट तक नहीं है। इसे ही ध्यान में रखकर रेलवे ने आनंद विहार-सूबेदार गंज के बीच विशेष ट्रेन (04145/04146) चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

आनंद विहार से यह ट्रेन 04146 सूबेदारगंज के लिए 21 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगी। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन आनंद विहार से मालदा के लिए 26 मार्च से दो अप्रैल के बीच हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 08571/08572 निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04066/04065 आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार से पटना के लिए 21 से 28 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04062/04061 पुरानी दिल्ली-बरौनी के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली से बरौली के लिए 24 व 31 मार्च को चलेगी। एक अन्य ट्रेन 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04518 चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए 21 व 28 मार्च के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04060/04059 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार के बीच चलेगी। 

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04060 आनंद विहार से जयनगर के लिए 22 से 29 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 01664/01663 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 01664 आनंद विहार से सहरसा के लिए 25 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04010/04009 आनंद विहार-जोगबनी के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 26 मार्च को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला से ओखा के लिए 20 मार्च को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed