दो घंटे फायरिंग, पुलिस की ओर से चली 500 राउंड गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी पुलिस के साथ मथुरा के हथिया गांव में मुठभेड़ के बाद जिस इनामी बदमाश मोहम्मद इनाम को पकड़ा है। उसके पास से 9 एमएम के दो पिस्टल व 19 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान दिल्ली और यूपी पुलिस की ओर से ही मौके पर करीब दो घंटे तक फायरिंग होती रही। इस दौरान पुलिस की ओर से लगभीग 500 राउंड गोलियां चलाई थीं।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इनाम व अन्य लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी इनाम मूलरूप से पलवल का रहने वाला है। हथिया गांव में उसके मामा रहते हैं।
स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी इनाम हथिया गांव के बाद टाटा सूमो गाड़ी में अपने साथियों के साथ बैठा हुआ है।
पुलिस की ओर से करीब 500 राउंड गोलियां चलाई गई थीं
एसीपी सत्यवीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में करीब 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हथिया गांव जाकर इनाम व उसके साथियों को घेर लिया।
पुलिस टीम ने इनाम को पकड़ लिया जबकि उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। इस बीच तीन गांव के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता मांगी। यूपी के12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पुलिस की ओर से करीब 500 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनाम की फरवरी में गुजरात के व्यवसायी जैमिन के अपहरण मामले में तलाश थी। इन लोगों ने व्यवसायी के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
बताया जा रहा है कि 60 लाख रुपये की रकम बदमाशों तक पहुंचा दी गई थी। इनाम के छह साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। इनाम व दूसरा साथी हसन फरार थे।