फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in trains would like airplane Vacuum Pressure toilets

हवाई जहाज की तरह ही ट्रेनों में भी होगा वैक्यूम प्रेशर टॉयलेट

Thu, 13 Aug 2015 10:34 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
in trains would like airplane Vacuum Pressure toilets

दिल्ली के स्टेशनों पर आपको हवाई जहाज की तरह शौचालय की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जल्द ही एयरक्राफ्ट मॉडल का वैक्यूम प्रेशर क्लीनर शौचालय देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


पायलेट प्रोजेक्ट ठीक रहा तो इस तरह के शौचालय ट्रेन में भी लगेंगे। हवाई जहाज में जिस तरह के शौचालय होते हैं, उसी तरह के शौचालय की सुविधा रेलवे यात्रियों को भी मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने अमेरिका की एक कंपनी को इसका ठेका दिया है। स्टेशनों पर लगा यह शौचालय अगर यात्रियों को पसंद आया तो ट्रेन के कोच में भी इसकी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से दी जाएगी ये खास सुविधा

in trains would like airplane Vacuum Pressure toilets

दिल्ली मंडल के प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने बताया कि इसका प्रयोग पहली बार नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर दो पर किया जाएगा। अगले पंद्रह दिन के भीतर कंपनी दो शौचालयों की ट्रायल बेसिस पर शुरुआत करने वाली है।


पायलेट प्रोजेक्ट सफल रहा तो कुछ ट्रेनों में भी इसे शुरू किया जाएगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि कंपनी इस तरह के शौचालय का ट्रायल रन ट्रेन में ही करना चाहती थी, लेकिन रेलवे प्रशासन ने शर्त रखी कि इसका प्रयोग पहले स्टेशन से शुरू होना चाहिए।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के शौचालय का इस्तेमाल ट्रेनों में होने लगे तो रेलवे ट्रैक की लाइफ बढ़ जाएगी। गंदगी से पटरियों में जंग लग जाता है, जिससे कारण जल्द ही ट्रैक खराब हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed