फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things

ट्रेड फेयर : मनीष सिसोदिया पहुंचे दिल्ली पेवेलियन, कही दिल्ली के बारे में ये बातें

Wed, 22 Nov 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things
international trade fair - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली देश का दिन बनाती है और भारत के सभी राज्यों की संस्कृति दिल्ली में समाई है। दिल्ली राज्य दिवस समारोह के मौके पर प्रगति मैदान पहुंचे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली वासियों को सम्बोधित करते हुए यह शब्द कहे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने दिल्ली पेवेलियन में तिहाड़ के कैदियों द्वारा तैयार उत्पादों को स्वाद चखा। वहीं उन्होंने इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को भी आनंद उठाया। इस समारोह में जाने माने गायक जसबीर सिंह जस्सी ने भी अपने मुधर स्वारों से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और आईटीपीओ की महाप्रबंधक सुरक्षा अजय वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। 
प्रगति मैदान के हैंगर नम्बर-1 में बनाए दिल्ली पेवेलियन में मंगलवार को दिल्ली राज्य समारोह की शुरूआत हुई।

in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things
international trade fair - फोटो : हिमांशु सोनी

इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन भी मौजूद थे। मंत्रियों के पेवेलियन में प्रवेश के बाद पेवेलियन में दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया।

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पेवेलियन में सबसे पहले तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा तैयार बिस्कुट का स्वाद चखा। कैदियों द्वारा तैयार अन्य विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकार उन्होंने कैदियों के हुनर की तारीफ की।

छात्र समूह ने पेश किया नुक्कड़ नाटक 

in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things
international trade fair - फोटो : हिमांशु सोनी

पेवेलियन में लगे दिल्ली शिक्षा निदेशालय के स्टॉल पर नेहरू प्लेस स्थिति कोटिल्य केन्द्रीय सरकार स्कूल की आठवीं और ग्यारहवीं छात्र समूह ने मंत्री के सामने नुक्कड़ नाटक पेश करके उन्हें स्टार्ट अप इंडिया की एक झलक दिखाई। छात्रों की बेहतरीन अभिनय की कला को देखकर श्री सिसोदियो ने उनकी सराहना की।

विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री बोले हम दिल्ली हैं और दिल्ली सबकी 

in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things
international trade fair - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली पेवेलियन का जायजा लेने के बाद श्री सिसोदिया ने प्रगति मैदान स्थित हंसध्विन थियेटर में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान कहा कि चाहे संस्कृति गुजरात की हो, हरियाणा की हो या पंजाब की, सब दिल्ली के दिल में समाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का दिन बनाती है और हर संस्कृति दिल्ली में समाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ही एक मात्र ऐसा शहर है जहां देश की सभी संस्कृतियां एक साथ देखने को मिलती हैं। 

जसबीर सिंह जस्सी ने पंजाबी गीतों से बांधा समां 

in trade fair manish sisodia reached delhi pavilion and said these things
international trade fair - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली राज्य दिवस समारोह के मौके पर पंजाबी गायक जसबीर सिंह जस्सी ने पंजाबी गीतों से थियेटर में मौजूद सैंकड़ों दर्र्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री ने उनकी गीतों की सहारना करते हुए दिल्ली समारोह में उम्दा पेशकश के लिए उनकी सराहना की।

कार्र्यक्रम में जस्सी अपनी मुधर आवाज के जादू प्रगति मैदान में आयोजित दिल्ली राज्य दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed