फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the the old revenge,including cable business killing two

पुरानी रंजिश में खेला खूनी खेल तीन की हत्या

Wed, 11 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 11 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the the old revenge,including cable business killing two

पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को थाना छांयसा के घरोड़ा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक केबल कारोबारी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाला दूसरा व्यक्ति परचून की दुकान करता था। हत्या करने के बाद आरोपी एक युवक की बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब पौने घंटे बाद पुलिस कमिश्नर टीम के साथ पहुंचे। मृतक केबल कारोबारी 22 अगस्त वर्ष 2013 में कोर्ट परिसर में हुए शशि हत्याकांड का मुख्य गवाह था। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को अजरौंदा चौक पर हाईवे पर रखकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को दौड़-दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन


बदरौला गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह घरोड़ा गांव में केबल नेटवर्क चलाने का काम करता था। सोमवार रात किसी ने उसे केबल कटने की जानकारी दी थी। जिसे ठीक करने के लिए वह मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने भाई सतपाल के साथ घरौड़ा गांव चला गया। जितेंद्र बिजली के खंभे पर सीढ़ी लगाकर काम कर रहा था। इसी दौरान जितेंद्र ने पास में परचून की दुकान चलाने वाले 24 वर्षीय स्वराज उर्फ कल्लू को बुला लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान वहां पर 5-6 युवक आए और स्वराज उर्फ कल्लू से झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कल्लू को गोली मार दी। कल्लू को गोली लगते देख जितेंद्र सीढ़ी से कूद गया और जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागा। बताया जाता है कि तीन हमलावरों ने उसका पीछा कर थोड़ी दूर आगे ही उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग एकत्र होते, हमलावर वहां से गुजर रहे रायपुर निवासी यशपाल की बाइक छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर करीब पौने घंटे बाद पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव, डीसीपी भूपेंद्र सिंह व अन्य पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कहा जा रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे भूमि विवाद है। पुलिस इस मामले को 22 अगस्त 2013 को कोर्ट परिसर में हुए शशि मर्डर मामले से जोड़ रही है। जितेंद्र इस घटना का मुख्य गवाह था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed