रीचार्ज कूपन से नए साल में मिलेगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार बिजली निगम के उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड मीटर देने की तारीख फाइनल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक नए साल में प्रीपेड मीटर बिजली के दफ्तरों में मिलने लगेंगे। न्यूनतम रीचार्ज कूपन सौ रुपये का होगा।
बीते करीब छह माह से प्रीपेड मीटर की सेवा शुरू करने की बिजली निगम बात कह रहा था. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के पास पायलेट प्रोजेक्ट के तहत करीब 15000 प्री पेड मीटर उपलब्ध हैं, जिनमें नोएडा के लिए करीब तीन से चार हजार मीटर हैं।
अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर अंत तक मीटर के लिए सॉफ्टवेयर मिल जाएगा। ऐसे उपभोक्ता जो प्रीपेड मीटर लगवाने के इच्छुक हैं, उन्हें मीटर दे दिए जाएंगे।
इस नंबर पर भेज दें बिजली बिल
बिजली निगम के दफ्तरों में उपभोक्ताओं को मीटर के लिए आवेदन करना होगा। खंड दफ्तरों में रीचार्ज कूपन मिलेंगे। योजना यदि सफल हुई तो और मीटर मंगवाएं जाएंगे। उपभोक्ता को सिंगल फेज मीटर के लिए छह हजार और थ्रीफेज मीटर के लिए दस हजार रुपये देने होंगे।
मुकुल सिंघल का कहना है कि ऐसे उपभोक्ता जिनके पास गलत बिजली बिल के समाधान के लिए बिजली निगम के दफ्तर जाने का समय नहीं है वह 9871998132 पर बिजली का बिल व्हाट्सेप कर दें।
संबंधित अधिकारी तुरंत उनके बिल की जांच करवाएगा। बिल गलत होने पर बिल संशोधित करवाकर उन्हें उनके घर भेज दिया जाएगा। कुछ उपभोक्ताओं के बिल इस तरह से ही ठीक करवा कर उन्हें भेजे गए हैं।
बातों में न आएं, चेक मीटर जरूर लगवाएं
सेक्टर 18 मार्केट के कुछ दुकानदारों की शिकायत है कि उनका बिजली का मीटर तेज चल रहा है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ऐसे उपभोक्ता चेक मीटर जरूर लगवाएं।
ऐसी सलाहों से बचे कि चेक मीटर लगवाने के कुछ नहीं होगा। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसकेजैन का कहना है कि बिजली निगम के दफ्तरों में दलाल भी सक्रिय हैं जो रुपये लेकर बिल ठीक करवाने का प्रलोभन देते हैं, उनसे दूर रहें।
अधिकारी से अपना बिल ठीक करवाएं।