फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the neighborhood house four-year-old girl raped by minor

पड़ोस के घर में गई चार साल की बच्ची, नाबालिग ने किया रेप

Mon, 09 Nov 2015 02:50 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
in the neighborhood house four-year-old girl raped by minor

रंजीत नगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी को दबोचकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


रंजीत नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ पांडव नगर इलाके में किराये पर रहती है।
विज्ञापन


गत बुधवार को जब बच्ची के परिजन उसे घर में छोड़कर फैक्टरी चले गए। उसके बाद बच्ची अपने पड़ोस के घर में चली गई। पड़ोस में 17 वर्षीय किशोर अपने परिजनों के साथ रहता है। उस समय घर में किशोर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद महिला ने बेटे की पिटाई कर दी

in the neighborhood house four-year-old girl raped by minor

किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोर की मां घर पहुंच गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने बेटे की पिटाई कर दी।

साथ ही बच्ची को इसके बारे में अपनी परिजनों को नहीं बताने के लिए कहा। बच्ची ने अपने परिजनों को नहीं बताया, लेकिन अगले दिन बच्ची की तबियत खराब होने पर परिजन उसे लोक नायक अस्पताल ले गए।

जहां मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। बच्ची ने अपनी मां से सारी बात बता दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को रणजीत नगर थाने में रेप की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed