फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the name of getting a government job for her husband thugs removed woman kidney in Faridabad

सुहाग की खातिर: पति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने निकाली महिला की किडनी, मरीज में हुई ट्रांसप्लांट

Thu, 15 Dec 2022 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Dec 2022 10:08 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि सरकार के नियमानुसार किडनी केवल परिवार के सदस्य ही दे सकते हैं। इस लिए कुछ कागजात तैयार करने होंगे। रिंकी ने इसके लिए मंजूरी दे दी। किडनी दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को ट्रांसप्लांट होनी थी। 

विज्ञापन
In the name of getting a government job for her husband thugs removed woman kidney in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने उसकी पत्नी की किडनी निकालकर एक मरीज में ट्रांसप्लांट करा दी। इसके लिए आरोपियों ने महिला का फर्जी आधार कार्ड बनवाया। जिस मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट की गई, महिला को उसकी पत्नी दिखाने के लिए शादी का फर्जी सर्टिफिकेट भी दिखाया गया। महिला पति को सरकारी नौकरी मिलने के लालच में आकर आरोपियों के जाल में फंसती चली गई। ट्रांसप्लांट के बाद उसके पति को नौकरी भी नहीं दिलाई गई। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। आयुक्त ने मामले की जांच एसीपी ओल्ड महेंद्र वर्मा को सौंप दी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से होडल के सौंहद गांव निवासी रिंकी सौरोत ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि शादी के बाद से वह पति के साथ बल्लभगढ़ में रह रही है। दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने की अपील का विज्ञापन देखा था। उन्होंने विज्ञापन पर क्लिक कर दिया। कुछ समय बाद कुछ लोगों ने फोन पर रिंकी से संपर्क किया और किडनी देने की बात कही। रिंकी ने किडनी दान करने से मना कर दिया। इसके बाद उक्त लोग रिंकी से संपर्क में बने रहे और किडनी के बदले में पति की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। स्थायी नौकरी की बात सुनकर वह उक्त लोगों के झांसे में आ गई और किडनी देने के लिए राजी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि सरकार के नियमानुसार किडनी केवल परिवार के सदस्य ही दे सकते हैं। इस लिए कुछ कागजात तैयार करने होंगे। रिंकी ने इसके लिए मंजूरी दे दी। किडनी दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को ट्रांसप्लांट होनी थी। 

विज्ञापन

आरोपियों ने मरीज विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी का प्रमाण पत्र बनवा दिया। इसके बाद आरोपी रिंकी और मरीज विनोद को लेकर कई अस्पतालों में ट्रांस्पलांट की फाइल लगाते रहे। कुछ अस्पतालों ने आशंका जाहिर करते हुए ट्रांसप्लांट करने से मना कर दिया। आरोप है सेक्टर 16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल ने रिंकी की किडनी विनोद को ट्रांसप्लांट कर दी। महिला ने अस्पताल के स्टॉफ पर आरोपियों के साथ मिली भगत करने का आरोप लगाया है। 

मामले की जांच कर रहे एसीपी ओल्ड फरीदाबाद महेंद्र वर्मा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई का पता लगेगा। आरोप पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed