{"_id":"5f7b785a8ebc3e9bd5061c2a","slug":"in-the-case-of-sushant-s-death-delhi-aiims-said-report-has-been-submitted-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत की मौत के मामले में दिल्ली एम्स ने कहा- सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, वही देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत की मौत के मामले में दिल्ली एम्स ने कहा- सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, वही देंगे जानकारी
Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया विवाद सामने आने के बाद दिल्ली एम्स ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई सीबीआई को ही तय करनी है। इससे पहले दिल्ली एम्स के ही फॉरेसिंक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता का ऑडियो भी वायरल हुआ। इस ऑडियो में डॉ. गुप्ता फोन पर पीड़ित पक्ष के वकील से बातचीत में फोटो को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह बातचीत जांच से पहले हुई थी। 21 अगस्त को सीबीआई ने एम्स के फॉरेसिंक विभाग से इस मामले में जांच की सिफारिश की थी। वहीं 22 अगस्त को डॉ. सुधीर गुप्ता और पीड़ित पक्ष के वकील के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। एम्स के ही फॉरेसिंक विशेषज्ञों का कहना है कि जांच से पहले वॉट्सएप पर आए फोटो देख महज एक आशंका व्यक्त की गई थी। जबकि गहन जांच और सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट आत्महत्या पर ही मुहर लगाई है।
विज्ञापन
दरअसल सुशांत सिंह की मौत के मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है लेकिन सोमवार को मीडिया में वायरल ऑडियो के बाद संस्थान पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हुए। तरह तरह के बयान और भ्रामक जानकारियां प्रसारित होने के चलते सोमवार शाम को दिल्ली एम्स प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए बयान जारी किया और इस मामले में आगे का फैसला सीबीआई के अधीन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी छिपाने का मतलब ही नहीं होता है। दिल्ली एम्स अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझता है। सीबीआई की सिफारिश पर ही फॉरेसिंक विशेषज्ञों ने अपनी राय साझा की है। अब सीबीआई को तय करना है कि वह मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों को आधार मानते हैं या नहीं। इतना ही नहीं इस मामले में फॉरेसिंक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता की ऑडियो को लेकर भी एम्स प्रबंधन ने किनारा कर लिया है।