{"_id":"5cc47821bdec22075a3bc09e","slug":"in-the-battle-of-the-bulls-the-car-collided-with-divider-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों की लड़ाई में कार डिवाइडर से टकराई, लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों की लड़ाई में कार डिवाइडर से टकराई, लगी आग
Sat, 27 Apr 2019 09:11 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:11 PM IST
सार
- कार सवार एक युवक झुलसा, दो सुरक्षित निकले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर दो सांडों की लड़ाई में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। कार सवार एक युवक अंदर फंसकर झुलस गया। वहीं, आग लगते ही दो लोग कार से सुरक्षित निकल गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। घायल को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात कार से अर्जुन त्यागी दो साथियों के साथ दिल्ली से नोएडा आ रहे थे। सेक्टर-125 के पास नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर दो सांड लड़ रहे थे। सांडों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
कार की पिछली सीट पर बैठे दो लोग निकल गए, लेकिन कार चला रहे अर्जुन अंदर फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल जवानों ने अर्जुन को कार से बाहन निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने गंभीर हालात में अर्जुन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन