फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in suped case Five accused sent Ambala jail

सुनपेड़ मामला: पांच आरोपी भेजे गए अंबाला जेल

Tue, 01 Dec 2015 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 03:32 AM IST
विज्ञापन
in suped case Five accused sent Ambala jail

दलित जितेंद्र के घर 19-20 अक्तूबर की रात हुई आगजनी की घटना में सात दिन की रिमांड पर लिए गए एदल सिंह, जगत सिंह, जोगेंद्र सिंह, नौनिहाल और देशराज को समय पूरा होने पर सोमवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई न्यायालय में पेश किया। जज ने पांचों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेजे जाने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन


मालूम हो कि आगजनी की घटना में जितेंद्र का ढाई साल का बेटा वैभव और दस माह की बेटी दिव्या की मौत हो गई थी। जितेंद्र ने इन पांचों के अलावा एक नाबालिग सहित बारह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरार होने की वजह से पुलिस इन पांच आरोपियों को नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन


पंद्रह दिन पहले ही सीबीआई ने इन आरोपियों को गांव से गिरफ्तार किया था। सीबीआई अभी तक इन पांच लोगों को तीन बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले सीबीआई अन्य सात लोगों को भी दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई मंगलवार को बलमत सिंह, धरम सिंह, आकाश और अमन को पंचकूला सीबीआई अदालत में पेश कर सकती है। इधर गांव वालों का कहना है कि रोजाना ही सीबीआई के अधिकारी गांव में आकर लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि सीबीआई जल्द ही रेखा से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed